हनुमान जी के इन 6 नामों पर करें बेटे का नामकरण, बलवान के बुद्धिमान बनेगा बच्चा

हिंदू धर्म में कई तरह के अनुष्ठान और संस्कार किए जाते हैं। नामकरण संस्कार भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण रस्म है। अगर आप अपने बेटे के लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं, तो हनुमान जी से प्रेरित नाम पर नामकरण कर सकते हैं।
Mahashivratri Baby Name

Baby Name: हर माता-पिता ये चाहते हैं कि उनके बच्चे में बेहतरीन गुणों का विकास हो और वह शानदार व्यक्तित्व के मालिक बने। इसके लिए बच्चों को बचपन से ही अच्छी बातें सिखाई जाती है। उसे यह बताया जाता है की कौन सी चीज है अच्छी है और कौन सी बुरी और उसे किन चीजों से प्रभावित होना है।

अपने बच्चों को अच्छे गुण तो सभी लोग देते हैं लेकिन कहीं ना कहीं नाम का भी जीवन पर बहुत गहरा असर देखने को मिलता है। अगर आपके घर में बेटे का जन्म हुआ है और आप उसे कोई आध्यात्मिक और अर्थपूर्ण नाम देना चाहते हैं, तो भगवान हनुमान से प्रेरित नाम चुन सकते हैं। भगवान हनुमान से जुड़े नाम आपके बच्चे को बुद्धिमान और शक्तिशाली बनाने का काम करेंगे। चलिए यह खूबसूरत नाम और उनके अर्थ जान लेते हैं।

हनुमान जी से प्रेरित नाम (Baby Name)

अक्ष

यह छोटा सा लेकिन बहुत ही खूबसूरत नाम है, जो आप अपने बेटे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ अक्षय और अनंत होता है। जिसका कोई अंत न हो उसे यही कहा जाता है।

अतुलित

यह बहुत ही सुंदर नाम है जिस पर नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ विशिष्ट और बेजोड़ होता है।

जयंत

यह प्यारा नाम है, जो आप अपने बच्चे को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ जीतने वाला और जीत होता है।

धीरज

यह सुंदर नाम भी बेटे के नामकरण के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ धैर्य और धैर्यवान होता है।

मृत्युंजय

यह एक शानदार नाम है जो बेटे के लिए बेस्ट रहेगा। मृत्यु पर विजय प्राप्त करने वाले को यही कहा जाता है।

समर्थ

कोई प्यारा और अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल सही रहेगा। इस नाम का अर्थ शक्तिमान और सब कुछ प्राप्त करने वाला होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews