Hindi News

इन 6 आध्यात्मिक नामों पर करें बच्चे का नामकरण, जानें इनके सुंदर अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Baby Name: बच्चे हर घर की रौनक होते हैं। जिस घर में बच्चे रहते हैं, वहां हमेशा खुशहाली का माहौल बना रहता है। अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई प्यार नाम ढूंढ रहे हैं, तो हम कुछ आध्यात्मिक नाम और उनके अर्थ लेकर आए हैं।
इन 6 आध्यात्मिक नामों पर करें बच्चे का नामकरण, जानें इनके सुंदर अर्थ

Baby Name: जब घर में बच्चों का आगमन होता है तब खुशियों के साथ ढेर सारे जिम्मेदारी भी हमारे कंधे पर आ जाती है। बच्चों की जरूरत का ख्याल रखना और उन्हें उज्जवल भविष्य देने का सपना हर माता-पिता का होता है। बच्चों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए न सिर्फ माता-पिता बाकी पूरा परिवार अपना सहयोग देता है। उनके सोने, उठने और खाने का ध्यान रखने के साथ सभी उन्हें अपना जरूरी समय भी देते हैं।

घर में बच्चों के आगमन के बाद एक तरफ जहां उनका खूब ख्याल रखा जाता है, तो दूसरी तरफ उनके लिए बेहतरीन नाम भी सोचे जाते हैं। हर माता-पिता चाहते हैं कि वह अपने बच्चों को ऐसा नाम दें, जो उसके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने का काम करें। अगर आपके घर में भी नन्हा मेहमान आया है और आप उसे कोई प्यारा नाम देना चाहते हैं जो अर्थपूर्ण भी हो तो आप बच्चे को वेदों से जुड़े कुछ आध्यात्मिक नाम दे सकते हैं। चलिए आज हम आपको यह नाम और उनके खूबसूरत अर्थ बताते हैं।

बच्चों के आध्यात्मिक नाम (Baby Name)

आद्या

अगर आपके घर में नन्ही परी आई है और आप उसे कोई प्यारा नाम देना चाहते हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट रहेगा। यह शिवजी से प्रेरित नाम है जो आपकी बच्ची के जीवन को बदल कर रख देगा।

आरव

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं इस नाम का अर्थ तेज तर्रार होता है।

जाह्नव

अगर आपको अलग और यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं तो बेटे को यह नाम दिया जा सकता है। इस नाम के पुराने समय में एक ऋषि हुआ करते थे।

अक्षर

ये तीन अक्षर का बहुत ही प्यारा नाम है जो बेटे के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ शब्द होता है।

आयुष

यह बहुत सुंदर नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ अमर और हमेशा खुश रहने वाला होता है।

हेमंत

यह नाम पुराना जरूर है लेकिन इसका अर्थ इसे खास बनाता है। शरद ऋतु को यही कहकर पुकारा जाता है और इसका दूसरा अर्थ सोना यानी की स्वर्ण भी है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews