Amarnath Yatra : कुछ ही दिनों में शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, हेलिकॉप्टर बुकिंग शुरू, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Amarnath Yatra

Amarnath Yatra : शिवभक्त 10 महीने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वह अब जल्द ही आने वाला है। दरअसल, इस साल 4 जुलाई से पवित्र महीने सावन की शुरुआत हो रही है। खास बात यह है कि सावन महीने की शुरुआत से 3 दिन पहले यानी 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा की भी शुरुआत हो रही है। इसको लेकर अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने पूरी तैयारियां कर ली है।

आपको बता दे, अभी भी कुछ तस्वीरें अमरनाथ की पवित्र गुफा से सामने आई है जिसमें भगवान शिव का बाबा बर्फानी पूर्ण स्वरूप देखने को मिल रहा है। भक्तों ने अभी से ही अमरनाथ यात्रा के लिए ट्रैन बुकिंग के साथ हेलिकॉप्टर बुकिंग करवाना शुरू कर दी है। इसके लिए पोर्टल भी खोल दिया जा चुका है।

Amarnath Yatra के लिए ऐसे बुक करें हेलिकॉप्टर 

आप भी अगर बुकिंग करवाना चाहते हैं तो अमरनाथ श्राइन बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ पर जाए और डिटेल्स पड़ कर बुकिंग करवा सकते हैं। अच्छी बात ये है कि हेलिकॉप्टर की बुकिंग के लिए किराए में वृद्धि नहीं की गई है। एक तरफ का किराया 2800 रुपये है वहीं दोनों तरफ का 5600 रुपये है।

गौरतलब है कि कई दिनों पहले से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। अब तक करीब 3 लाख यात्रियों ने पंजीकरण करवा लिया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं अमरनाथ की यात्रा 62 दिन की होती है। ये यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है ऐसे में अभी से ही यात्रियों का आना जाना शुरू हो चुका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल करीब 5 लाख से ज्यादा यात्री अमरनाथ यात्रा करेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews