अनंत चतुर्दशी आज, जरूर करें हल्दी से जुड़े ये 3 उपाय, बरसेगा पैसा, लक्ष्मी-नारायण होंगे प्रसन्न, ऐसे करें पूजा

अनंत चतुर्दशी आज, जरूर करें हल्दी से जुड़े ये 3 उपाय, बरसेगा पैसा, लक्ष्मी-नारायण होंगे प्रसन्न, ऐसे करें पूजा

Anant Chaturdashi 2023: 28 सितंबर यानि आज अनंत चतुर्दशी है। इसे अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूरा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। सत्यनारायण भगवान की पूजा की जाती है। गणपती बप्पा की विदाई भी होती है। आज शाम 6:50 बजे तक ही चतुर्दशी तिथि रहेगी। इस दौरान कई शुभ बन रहे हैं। हल्दी से जुड़े कुछ उपायों का करना बेहद शुभ होगा। जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलेगी। मनोकामना पूरी होगी और धनलाभ-सफलता ने प्रबल योग बनेंगे।

करें हल्दी से जुड़े ये उपाय

  • पूजा के दौरान भगवान विष्णु के चरणों पर हल्दी से रंगा हुआ एक सफेद कपड़ा रखें। “ॐ अनंताय नमः” मंत्र का जाप करें। पूजा के बाद इस कपड़े को अपने पास संभाल कर रख लें। ऐसा करने से जीवन के कष्ट श्रीहरि दूर करते हैं।
  • भगवान विष्णु के प्रतीमा या तस्वीर के सामने एक कटोरी में गेंहू के साथ हल्दी की गांठ रखें। पूजा के बाद इसे मंदिर में जाकर दान कर दें। ऐसा करने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। आय भी बढ़ता है।
  • अनंत चतुर्दशी के दिन हल्दी, कुमकुम या केसर से रंग हुआ 14 गाँठो वाले धागे को अपने बाजू पर बांध लें। इस दौरान मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से जीवन में या रही कठिनाइयाँ दूर होगी।

ऐसे करें पूजा

सुबह उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का संकल्प लें। पीले रंग के मिठाइयों का भोग अर्पित करें। व्रत कथा सुनें । आरती के साथ पूजा का समापन करें। परिवार में प्रसाद का वितरण करें। ब्राह्मणों को भोजन करवाएं। जरूरमंदों को दान करें। इस दिन  केले के वृक्ष की पूजा करना न भूलें। अनंत सूत्र जरूर बाँधें। पूजा के दौरान नीचे दिए गए मंत्रों का जाप करें-

  • सदा भूयत प्रसन्नोमे यक्त्तानम भयंकरः।
  • अनंत सर्व नागानामधिपः सर्वकांदः।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews