अनंत चतुर्दशी पर करें तुलसी से जुड़े 3 उपाय, दूर होगी आर्थिक तंगी, होने लगेगा धन लाभ

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व माना गया है। इसे माता लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है। अनंत चतुर्दशी के दिन तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय आपके जीवन में चमत्कारी बदलाव लाएंगे।
Anant Chaturdashi 2025

अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi 2025) एक ऐसा दिन है, जिस दिन 10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन हो जाता है। इस दिन बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन कर उनसे सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगकर अगले साल वापस आने की विनती की जाती है। अनंत चतुर्दशी का पर्व बप्पा के विसर्जन के साथ भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजन को भी समर्पित किया गया है। इस बार यह पर 6 सितंबर को मनाया जाने वाला है।

अनंत चतुर्दशी पर बप्पा को विदा करते समय हर भक्त भावुक होता है। दरअसल, गणेश उत्सव का भक्त सालभर इंतजार करते हैं क्योंकि उन्हें अपने घर पर बप्पा के आगमन का इंतजार रहता है। यही वजह है कि विसर्जन के समय हम बप्पा से अगले साल वापस आने का वादा लेते हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन तुलसी पूजन का भी विशेष महत्व माना गया है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय अपना लिए जाए तो समस्याओं को दूर किया जा सकता है। चलिए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं।

अनंत चतुर्दशी पर तुलसी को जल (Anant Chaturdashi 2025)

तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसे हिंदू धर्म में देवी के रूप में पूजा जाता है। ऐसा कहां जाता है कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। जो व्यक्ति रोजाना तुलसी पर जल अर्पित करता है उसके जीवन में सुख और सौभाग्य बना रहता है। अगर आप भी देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो अनंत चतुर्दशी पर तुलसी को जल जरुर चढ़ाएं।

जरूर लगाएं घी का दीपक

सुबह के समय तुलसी को जल चढ़ाने के अलावा शाम के समय पौधे से समक्ष घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति यह उपाय करता है उसके जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहती। वह सुख समृद्धि को प्राप्त करता है और हमेशा धन दौलत से परिपूर्ण रहता है। अनंत चतुर्दशी के दिन भी यह उपाय जरूर करें।

तुलसी चालीसा का पाठ

जिस तरह से हम हनुमान चालीसा या शिव चालीसा पढ़ते हैं। इस तरह से तुलसी चालीसा का भी विशेष महत्व है। अगर आप भी चाहते हैं कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर बना रहे। जीवन की समस्याएं दूर हो जाए। धन की बरकत बनी रहे और सुख समृद्धि की प्राप्ति हो तो तुलसी चालीसा का पाठ अवश्य करें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews