मंगलवार को करें ये 4 उपाय, मिलेगी बजरंगबली की कृपा, दूर होंगे संकट

बजरंगबली की कृपा से साधक के जीवन के सारे संकटों का नाश हो जाता है। चलिए कुछ उपाय जान लेते हैं जो हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए किए जा सकते हैं।
Astro Tips

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा रहती है। उसे जीवन में कभी भी संकटों का सामना नहीं करना पड़ता। बजरंगबली की कृपा प्राप्त करने के लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है।

बजरंगबली के भक्तों को अक्सर मंगलवार को मंदिर जाकर दर्शन और व्रत करते देखा जाता है। अगर आप अपने जीवन से कष्टों का अंत करना चाहते हैं तो हम आपको कुछ खास उपाय बताते हैं। इससे आप पर हमेशा पवनपुत्र की कृपा बनी रहेगी।

मंगलवार के उपाय

हनुमान जी को सिंदूर

मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर पूजा करें और बजरंगबली को सिंदूर अर्पित करें। ये आपको उनके चरणों में अर्पित करना है। ऐस करने से वो प्रसन्न होते हैं। नारंगी रंग का ये सिंदूर चमेली के तेल में मिलाकर हनुमान जी को अर्पित किया जा सकता है।

पान का बीड़ा

बजरंगबली को पूजा के दौरान मीठा पान का बीड़ा अर्पित करना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से व्यक्ति को दुश्मनों से छुटकारा मिलता है। अगर कोई काम सफल ना हो पा रहा हो तो भी ये उपाय बहुत कारगर है। इतना याद रखें इस पान में तंबाकू, सुपारी या चूना नहीं होना चाहिए।

चमेली के तेल का दीपक

बजरंगबली की पूजन के दौरान चमेली के तेल का दीपक जलाएं। उन्हें लाल गुलाब या गेंदे के फूल अर्पित करें। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करना ना भूलें। आपके सारे बिगड़े हुए काम बन जाएंगे।

अर्पित करें तुलसी

हनुमान जी को तुलसी चढ़ाना बहुत शुभ माना गया है। इसके लिए आपको 108 तुलसी के पत्ते लेना होंगे और उन पर चंदन से राम नाम लिखना होगा। अब इन बातों की माला तैयार करें और उन्हें हनुमान जी को अर्पित करें। आप चाहे तो 1, 11, 21 yaa 51 पत्तों पर राम नाम लिखकर भी अर्पित कर सकते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews