भूलकर भी जमीन पर नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, मां लक्ष्मी हो जाती है नाराज

Astro Tips

Astro Tips : हर व्यक्ति अपने जीवन में किसी न किसी परेशानी को लेकर परेशान रहता है। कोई धन की समस्या से परेशान रहता है, तो कोई जीवन की अन्य परेशानियों से। इसे ठीक करने के लिए और घर पर सुख शांति बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन इन उपायों को करने के दौरान कुछ ऐसी चीज लोग कर देते हैं जो घर की अशांति और धन हानि का कारण बनती है। इस वजह से उनके जीवन में काफी ज्यादा परेशानियां खड़ी हो जाती है, जिससे परेशान होकर बाद में उन्हें ज्योतिषों का सहारा लेना पड़ता है।

अगर आप भी जीवन में धन की समस्या से परेशान है और अब तक कई उपाय कर चुके हैं, लेकिन आपको फायदा देखने को नहीं मिल रहा है तो आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जमीन पर भूल कर भी नहीं रखना चाहिए। अगर उन चीजों को जमीन पर रखा जाता है तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर की सुख शांति भी छिन जाती है। चलिए जानते हैं वह कौन-कौन सी चीज हैं जिन्हें जमीन पर नहीं रखी जाना चाहिए।

Astro Tips : ये है वो चीजें

दिया

पूजा में इस्तेमाल किया जाने वाला दिया बेहद ही शुभ और फायदेमंद माना जाता है। इससे निकलने वाली रोशनी जीवन की नकारात्मकता को दूर करके सकारात्मक लाती है। इस वजह से कभी भी जमीन पर इसे नहीं रखा जाना चाहिए। अगर ऐसा किया जाता है तो उसे धन हानि होती है। साथ ही मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती है, जिसकी वजह से जीवन में काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

शिवलिंग

ज्योतिषों की माने तो कभी भी जमीन पर शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। दरअसल इसे हमेशा भाव के साथ घर में स्थापित किया जाता है और उसकी पूजा की जाती है। ऐसे में इस जमीन पर अगर रख दिया जाता है तो घर में नकारात्मकता आने लगती है। वहीं बुरे दिन लोगों के शुरू होने लग जाते हैं।

भगवान की मूर्ति

किसी भी भगवान की मूर्ति भी भूल कर भी जमीन पर नहीं रखी जानी चाहिए। कहा जाता है की जमीन पर अगर भगवान की मूर्ति रखी जाती है तो वह अपमान माना जाता है। ऐसा करने से घर की शांति भंग हो जाती है। वहीं आर्थिक तंगी से भी व्यक्ति को जूझना पड़ता है।

सोने के आभूषण

इसके अलावा सोने के आभूषण भी कभी भी जमीन पर नहीं रखे जाने चाहिए। दरअसल सोना भगवान विष्णु को काफी ज्यादा प्रिया है। इतना ही नहीं इसे मां लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है। इस वजह से सोने के आभूषणों को जमीन पर रखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन परेशानियों से घिर जाता है और धन हानि होने लगती है।

शंख

पूजा घर में इस्तेमाल किए जाने वाले शंख को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। दरअसल शंख का पूजा में विशेष रूप से इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में इसे अगर जमीन पर रखा जाए तो यह अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में काफी ज्यादा दिक्कतें लोगों को झेलना पड़ती है। वहीं धन हानि भी होने लगती है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews