सूर्य को काले तिल के जल से दें अर्घ्य, मानसिक शांति से लेकर सौभाग्य प्राप्ति तक मिलेंगे ये गजब फायदे

Astro Tips

Astro Tips : हिंदू धर्म में सूर्य देव को नियमित रूप से जल चढ़ाने का काफी ज्यादा महत्व माना गया है। कहा जाता है कि अगर रोजाना सूर्य देव को नियमित रूप से जल चढ़ाया जाए तो ऐसा करने से जीवन की तमाम परेशानियां खत्म होती है। वहीं घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इतना ही नहीं सूर्य कुंडली में भी मजबूत होता है जो काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसकी वजह से व्यक्ति को करियर में भी अपार सफलता हासिल होती है।

वहीं ज्योतिषों का मानना है कि अगर काले तिल का जल सूर्य देव को चढ़ाया जाए तो इससे काफी ज्यादा लाभ जीवन में होते हैं। मानसिक शांति से लेकर सौभाग्य की प्राप्ति तक काले तिल के जल से अर्घ्य देना लाभकारी माना जाता है। आज हम आपको इसके फायदे बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं काले तिल के जल से सूर्य को अर्घ्य देने के क्या-क्या फायदे होते हैं –

काले तिल के जल से सूर्य को अर्घ्य देने के फायदे

ज्योतिषों की माने तो अगर रोजाना नियमित रूप से सूर्य को काले तिल के पानी का जल अर्पित किया जाए तो ऐसे शरीर मन और आत्मा शुद्ध होती है। वहीं घर में भी सुख समृद्धि बनी रहती है। दरअसल सूर्य की करने को पानी अवशोषित करता है। इसमें शुद्धिकरण गुण पाए जाते हैं जिसके वजह से जीवन की तमाम परेशानियां खत्म होती है।

इतना ही नहीं कहा जाता है कि सूर्य को काले तिल के साथ आगे देने से मन शांत होता है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है। शरीर ऊर्जावान बनता है। वहीं कई रोगों से भी छुटकारा मिलता है और ये सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

इसके अलावा कहा जाता है कि सूर्य परमात्मा के अभिव्यक्ति हैं। ऐसे में उन्हें अगर रोजाना सुबह स्नान करने के बाद काले तिल के साथ जल चढ़ाया जाए तो ऐसा करने से परमात्मा से जुड़ने का मौका मिलता है वहीं दिल भी प्रसन्न रहता है।

सूर्य को काले तिल के जल से अर्घ्यदेने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। दरअसल काले तिल में सुरक्षात्मक गुण पाए जाते हैं जो सौभाग्य का प्रतीक होता है। ऐसे में यह उपाय आपको कई तरह के नुकसानों से बचा सकता है। वहीं जीवन की तमाम परेशानियां भी खत्म कर सकता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews