Astro Tips: झाड़ू से जुड़े इन 5 नियमों का विशेष तौर पर करें पालन, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

ज्योतिष में ऐसे कई नियम बताए गए हैं। जिनके अनुसार चलकर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति कर सकता है। चलिए आज हम आपको झाड़ू से जुड़े नियम बताते हैं।
Astro Tips

Astro Tips: हर व्यक्ति अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना करता है। वह यह चाहता है कि वह और उसका परिवार हमेशा खुश रहे कभी भी किसी तरह की परेशानी उत्पन्न ना हो। परिवार को खुश रखने के लिए तो वैसे भी व्यक्ति सब कुछ कर गुजरने को तैयार होता है। हालांकि, व्यक्ति की मेहनत और कोशिशें के अलावा कुछ ऐसी चीज भी हैं जिनका पालन करना जरूरी होता है।

ज्योतिष का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्व माना गया है। इसमें कुछ नियमों का भी उल्लेख किया गया है। जिनका अगर पालन न किया जाए या कुछ बातों को नाकारा जाए तो हमारे जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है।

हिंदू धर्म में धन ऐश्वर्य और सुख समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी को कहा गया है। ऐसा कहा जाता है की माता लक्ष्मी को साफ सफाई बहुत प्रिय है और जिस घर में साफ सफाई रहती है वहां पर माता लक्ष्मी का वास होता है। हम घर में जो झाड़ू उपयोग करते हैं उसे माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है और इससे आर्थिक समृद्धि भी जुड़ी हुई होती है। चलिए आज हम आपको झाड़ू से जुड़े कुछ नियम बताते हैं, जिनका पालन हर व्यक्ति को करना चाहिए।

कब लगानी चाहिए झाड़ू

झाड़ू का संबंध माता लक्ष्मी से होता है और इससे व्यक्ति का भाग्य भी जुड़ा है इसलिए कभी भी शाम के समय घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का घर में आगमन नहीं होता।

कब ना खरीदें झाड़ू

सोमवार

ज्योतिष में उन दिनों का भी जिक्र मिलता है जब व्यक्ति को झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए। नियमों के मुताबिक सोमवार को झाड़ू की खरीदी नहीं की जाती है। जो व्यक्ति ऐसा करता है उसे धन की हानि होती है। ऐसा करने से व्यक्ति पर कर्ज भी बढ़ सकता है इसलिए कभी भी सोमवार को झाड़ू खरीदने की गलती ना करें।

शनिवार

शनिवार को भी झाड़ू खरीदना शुभ नहीं होता है। अगर आप अपने जीवन में माता लक्ष्मी की कृपा बनाकर रखना चाहते हैं तो कभी भी शनिवार के दिन झाड़ू की खरीदी ना करें। मान्यताओं के मुताबिक जो व्यक्ति शनिवार को झाड़ू खरीदता है उसे शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ पंचक में भी झाड़ू नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि यह अशुभ समय होता है।

झाड़ू रखने की दिशा

झाड़ू को हम किस दिशा में रखते हैं यह बात भी हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। अगर आप आर्थिक समृद्धि चाहते हैं और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव पाना चाहते हैं। तो आपको हमेशा घर की उत्तर पश्चिम या फिर पश्चिम दिशा में झाड़ू रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews