Astro Tips: पर्स में रखी इन 5 चीजों से खींचा चला आता है धन, माता लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न

हर व्यक्ति अपने जीवन में धन और बरकत चाहता है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जो आपका पर्स धन से भर देंगे।
Astro Tips

Astro Tips: हर व्यक्ति हमेशा यह चाहता है कि उसकी जब पैसों से भरी रहे और उसे किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए वह जी तोड़ मेहनत करता है और धन इकट्ठा भी करता है। लेकिन कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि व्यक्ति वाई-फाई का मोहताज हो जाता है और उसे परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष एक ऐसी चीज है जिसमें व्यक्ति की परेशानी से जुड़े समाधान का जिक्र दिया हुआ है। अगर ज्योतिष के कुछ नियमों को सही तरीके से मन दिया जाए तो व्यक्ति का जीवन बदल सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देते हैं जो अगर आप अपने पास रखते हैं तो आपको भी कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन चीजों को जेब या पर्स में रखने से पैसों की तंगी खत्म हो जाती है और व्यक्ति कभी परेशान नहीं होता।

भाग्य की पोटली

अगर आपके पास धन नहीं टिक पाता है, तो आपको भाग्य की पोटली अपने पास जरूर रखनी चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है। इस पोटली में 7 इलायची, एक कपूर का टुकड़ा, दो लौंग, एक तांबे का सिक्का रखकर गांठ लगा लें। इस पोटली को अपने पर्स में रख लें देखते ही देखते लाभ होने लगेगा।

कौड़ी

अगर व्यक्ति अपने पर्स में कौड़ी रखता है तो माता लक्ष्मी की कृपा उस पर बरसने लगती है। पर्स में रखी हुई साथ कौड़िया पैसों की तंगी को दूर करती है।

बड़ों से मिले पैसे

अगर व्यक्ति अपने पास बड़े बुजुर्गों से मिले हुए पैसे आशीर्वाद के रूप में रखता है तो बरकत बनी रहती है। कहा जाता है कि बड़ों से मिला हुआ पैसा संभाल कर रखना चाहिए। ये समृद्धि लेकर आता है।

एक का नोट

व्यक्ति को अपने पास एक का नोट जरूर रखना चाहिए। इसे कभी भी खर्च नहीं करना चाहिए।ऐसा करने से धन आपकी तरफ आकर्षित होता है।

चावल

व्यक्ति अगर अपने पास 21 चावल रखता है, तो उसे धन की प्राप्ति होती है। इससे बेवजह खर्च से मुक्ति मिलती है। माता लक्ष्मी को कुछ चावल अर्पित करें और फिर इनमें से 21 अपने पास रख लें।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews