Astro Tips: दुर्भाग्य को निमंत्रण देती है कूड़ेदान में डाली गई ये चीज, गलती से भी ना करें भूल

ज्योतिष में व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि और सकारात्मकता लाने के लिए कई तरह के उपाय और नियम बताए गए हैं। चलिए आज हम आपको महिलाओं की चूड़ियों से जुड़े नियम बताते हैं।
Astro Tips

Astro Tips: हिंदू धर्म में ज्योतिष को काफी महत्व दिया गया है। काम कोई सा भी करना हो लेकिन हमेशा ज्योतिष सलाह, उपाय और मुहूर्त पर विशेष ध्यान दिया जाता है। ज्योतिष में जीवन में खुशहाली बनाए रखने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं।

ज्योतिष उपाय को अपनाकर व्यक्ति जहां अपने ग्रहों की स्थिति को मजबूत कर सकता है और जीवन में सुख समृद्धि ला सकता है। वहीं कुछ ऐसे नियम भी बताए गए हैं जिनका पालन जरूर करना चाहिए और भूलवश में कुछ कामों को नहीं करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जो महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए वरना वह दुर्भाग्य को निमंत्रण देती हैं।

टूटी चीजें फेंक दें

घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहे इसके लिए साफ सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। महिलाओं को यह ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी उनके घर में टूटी हुई चीज ना रखी हों। साफ सफाई से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

अक्सर टूटी फूटी और पुरानी चीज लोग बाहर फेंक देते हैं या कचरे के डस्टबिन में डाल देते हैं। यह चीज सही भी है क्योंकि ऐसी चीज घर में नहीं रखनी चाहिए लेकिन एक चीज ऐसी है जिसे भूलकर भी कूड़ेदान में नहीं फेंकना चाहिए।

कभी ना फेंकें ये चीज

हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए सोलर श्रृंगार का विशेष महत्व बताया गया है। हर शादीशुदा महिला सोलर श्रृंगार करती है। जो उसके जीवन में सौभाग्य लेकर आता है और उसके पति के जीवन को भी सुखमय बनाता है। सोलर श्रृंगार में से एक चीज चूड़ियां भी होती है जिसे सुहाग का प्रतीक माना जाता है।

ज्योतिषी नियमों के मुताबिक अगर किसी महिला के हाथ में पहनी हुई चूड़ी चटक जाती है, तो उसे भूल कर भी कूड़ेदान में नहीं डालना चाहिए। उसे फेंकने की जगह एक उपाय करना चाहिए। कूड़ेदान में चूड़ी को डालना अशुभ होता है।

इसका क्या करें

अगर चूड़ी चटक गई है तो उसे फेंकने की जगह एक लाल कपड़े में इकट्ठा कर लें और पेड़ के नीचे जमीन में गाड़ दें। इस तरह से आप सुहाग की वस्तु का अपमान नहीं करेंगी। अगर आप इसे कूड़ेदान में डाल देती हैं तो यह उसका अपमान होता है, जो जीवन पर दुष्प्रभाव डालने का काम करता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews