रोजाना करें पानी से जुड़े ये 4 ज्योतिष उपाय, होगी धन की बरसात, खुलेंगे सफलता के द्वार

रोजाना करें पानी से जुड़े ये 4 ज्योतिष उपाय, होगी धन की बरसात, खुलेंगे सफलता के द्वार

Astrological Remedies Of Water: धरती पर जल के बिना जीवन की कल्पना करना असंभव है। पानी मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। जीने के लिए तो जल तो जरूरी होता ही है। लेकिन क्या आपको पता है ज्योतिष शास्त्र में भी इसे खास महत्व दिया जाता है। प्रतिदिन जल से जुड़े कुछ  उपायों को करने से आर्थिक लाभ होता है। साथ ही कष्ट दूर होते हैं। तरक्की के नए द्वार खुलते हैं। ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

सूर्य देव को ऐसे दें अर्घ्य

हर सुबह सूर्य देव को जल में लाल सिंदूर और फूल डालकर अर्घ्य दें। ऐसा करने से सेहत से जुड़ी समस्याएं खत्म होती है। साथ ही जीवन में सफलता मिलती है।

रात को सोते समय करें ये काम

रात को सोते समय रोजाना सिरहाने एक ग्लास पानी भरकर रख दें, सुबह उठते ही पानी को फेंक दें।  ऐसा करने से कष्टों का निवारण होता है।

पशु-पक्षियों को पिलाएं जल

रोजाना पशु और पक्षियों को पानी पिलाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से पुण्य प्राप्ति होती है और कुंडली के दोष से मुक्ति मिलती है।

नहाते समय करें ये उपाय

नहाते समय पानी में हल्दी, नमक या गुलाब जल में से कोई भी एक चीज मिलाएं और इस पानी ने स्नान करें। ऐसा करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है, जो मान्यताओं पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews