Super Blue Moon 2023 : 30 अगस्त को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चांद होगा सबसे चमकीला और बड़ा, जानिए क्या होता है “सुपर ब्लू मून’

Super Blue Moon 2023 : 30 अगस्त को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चांद होगा सबसे चमकीला और बड़ा, जानिए क्या होता है “सुपर ब्लू मून’

Super Blue Moon 2023 :  30 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन आसमान में अद्भुत नजारा दिखने वाला है। सालों बाद बुधवार को चांद ना सिर्फ चमकीला और बड़ा दिखाई देगा बल्कि सुपर ब्लू मून  होगा, हालांकि यह नीला ना होकर सफेद ही होगा।इस दिन चांद का साइज रोज की तुलना में 7 प्रतिशत बड़ा और 16 प्रतिशत ज्यादा चमकीला दिखाई देगा। ऐसा नजारा दोबारा देखने के लिए आपको कई सालों का इंतजार करना पड़ेगा। इसलिए इसे अपनी आंखों में जरूर कैद करें। ब्लू सुपरमून हर 2 या 3 साल के बाद ही देखने को मिलता है। अब ऐसी घटना साल 2026 में देखने को मिल सकती है।

जानिए क्या होता है मंथनी ब्लू मून

नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि हमारे से लगभग 3 लाख 57 हजार 181 किमी दूर रहकर चांद आज अपनी पृथ्‍वी की परिक्रमा करते हुये निकट बिंदु पर होगा इस कारण वह माइक्रोमून की तुलना में लगभग 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकदार दिखेगा । दो पूर्णिमा के बीच 29.5 दिन का अंतर होता है और अगर पहली पूर्णिमा महीने की 1 या 2 तारीख को आती है तो दूसरी पूर्णिमा भी उस ही माह आ जाती है । एक ही अंग्रेजी कैलेंडर माह में दो पूर्णिमा आने पर दूसरी पूर्णिमा के चंद्रमा को मंथली ब्‍लूमून नाम दिया गया है । 1 अगस्‍त को पूर्णिमा के बाद आज 30 अगस्‍त को दूसरी पूर्णिमा है ।

जानिए क्या होता है सीजनल ब्लूमून

सारिका घारू ने बताया कि ब्‍लूमून का दूसरा प्रकार सीजनल ब्लूमून होता है, अगर 3 महीने के किसी खगोलीय सीजन में 4 पूर्णिमा आती है तो तीसरी पूर्णिमा का चांद सीजनल ब्लूमून कहलाता है । सीजनल ब्‍लूमून कम बार आता है । एक अनुसंधान के अनुसार 1100 सालों में 408 सीजनल ब्‍लूमून तथा 456 मंथली ब्लूमून की घटना की गणना की गई है ।अगला ब्लूमून 2024 में 19 अगस्‍त को होगा और यह सीजनल ब्‍लूमून होगा । यह सुपरब्‍लूमून नीला नहीं दिखेगा बल्कि पूर्णिमा कें चांद की तरह ही चमक रहा होगा । दुर्लभ वस्‍तुओं या घटनाओं के नाम के आगे ब्‍लू लगा दिया जाता है । अत: मान्‍यता के अनुसार कुछ लोगों ने इसे ब्‍लूमून नाम दिया है ।

सुपर ब्लू मून से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिन्दु

  • इस साल का तीसरा सबसे बड़ा चांद होगा।
  • ब्लू सुपरमून हर 2 या 3 साल के बाद ही देखने को मिलता है।
  • 30 अगस्त को चंद्रमा 3,57,344 किमी और भी करीब होगा।
  • एक साल में 12 की जगह जब 13 पूर्णिमा आए तो 13वीं पूर्णिमा पर नजर आनेवाले चांद को ब्लूमून कहा जाता है
  • जब एक महीने में दो फूल मुन निकलते हैं तो दूसरी वाला फुल मुन ब्लू मून माना जाता है।
  • 31 मई, 2026 को दिखेगा ब्लू मून
  • 31 दिसंबर, 2028 को दिखेगा ब्लू मून

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews