शनिवार को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, एक कतार में दिखेंगे ये पांच ग्रह, जानिए क्या है प्‍लेनेटरी अलाइनमेंट

Planetary Alignment,

Planetary Alignment/Planet Parade 2023 : 17 जून शनिवार का दिन बहुत ही खास होने वाला है। शनिपार को आसमान में दुर्लभ और खुबसूरत खगोलीय घटना होने जा रही है। इस दौरान शनि, बृहस्पति, बुध, वरुण और अरुण ग्रह एक कतार में नजर आएंगे। इस आसमानी नजारे को सुबह, सूर्योदय से करीब एक घंटे पहले बगैर किसी विशेष उपकरण के देखा जा सकता हैं। इसके बाद यह दुर्लभ नजारा 2040 में दिखाई देगा।

नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि अगर आप सुबह सबेरे जागते हैं तो पंचग्रहों का समागम शनिवार (17 जून )प्रात: के आकाश में दिखने जा रहा है । इसमें सुबह 4 बजकर 55 मिनिट से कुछ मिनिट पहले आप पूर्व दिशा में मरकरी , उसके कुछ उपर यूरेनस और नेप्‍च्‍यून के बीच में जुपिटर और सबसे दांयी ओर सेटर्न को देख पायेंगे । इस घटना को खगोल विज्ञान में प्‍लेनेटरी अलाईनमेंट कहते हैं । इनमें से यूरेनस और नेप्‍च्‍यून पृथ्‍वी से बहुत दूर होने के कारण सिर्फ टेलिस्‍कोप से ही दिख पायेंगे । लेकिन बाकी के तीन ग्रहों को बिना किसी बाहरी यंत्र की मदद से देखा जा सकेगा । इन पांच ग्रहों के साथ कटे आकार में चंद्रमा भी रहेगा । ये सभी खगोलीय पिंड आकाश में 93 डिग्री के आकाश में बिखरे होंगे ।

इस तरह दिखाई देंगे एक साथ पांच ग्रह

  1. सबसे पहले 16 जून की मध्य रात्रि से कुंभ तारामंडल (अक्वेरियस कॉन्स्टेलेशन) में 0.9 के कांतिमान (मैग्निट्यूड) के साथ शनि ग्रह दिखाई देने लगेगा।
  2. मीन (पाइसीज) तारामंडल से 10 डिग्री नीचे 7.9 कांतिमान के साथ वरुण (नेप्च्युन) ग्रह दिखाई देगा।हालांकि, इसे बिना दूरबीन के देख पाना मुश्किल होगा।
  3. अल सुबह करीब तीन बजे मेष (एरीज) तारामंडल में 2.2 कांतिमान के साथ बृहस्पति का उदय होगा, जिसे बिना किसी दूरबीन के आसानी से देखा जा सकता है।
  4. कुछ ही समय बाद बृहस्पति के साथ अरुण (युरेनस) दिखाई देगा।
  5. वृषभ (टॉरस) तारामंडल के पास सूर्योदय से 1.5-2 घंटे पहले क्षितिज पर 0.9 कांतिमान के साथ बुध ग्रह दिखाई देगा, जो बिना किसी दूरबीन से सामान्य आंखों से आसानी से देखा जा सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews