Guru Rahu Yuti 2023 : गुरु-राहु की युति से बनेगा ये अशुभ योग, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

Rajyog

Guru Chandal yog 2023 : आज से जुलाई का महीना शुरू हो गया है, जुलाई में राहु और गुरु की युति से गुरु चांडाल योग बनने जा रहा है, जिसका मेष समेत 4 राशि के जातकों पर गहरा प्रभाव पड़ने वाला है। इन जातकों को धन हानि, वैवाहिक जीवन में परेशानी और सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।ज्योतिष के अनुसार, जब गुरु और राहु किसी भी राशि में युति बनाते हैं, तो इसका अशुभ असर देखने को मिलता है।

इन राशियों को सावधान रहने की जरूरत 

मेष राशि :   गुरु चांडाल का अशुभ योग आपकी ही राशि में बन रहा है इसलिए जुलाई में इन राशियों की परेशानी बढ़ने वाली है। क्षमता और तर्कशक्ति प्रभावित हो सकती है ।आप सही निर्णय नहीं ले पाएंगे और आपको हानि हो सकती है। इस दौरान आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। योग और प्राणायाम करें और आमदनी के मामले में महीना ठीक रहेगा। आप कोई भी बड़ा फैसला करने से पहले किसी विषय ​विशेषज्ञ की मदद ले सकते हैं। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति भी खराब रहेगी।  बड़े-बुजुर्गों की सलाह ले सकते हैं।

सिंह राशि : जुलाई माह में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने क्रोध और वाणी पर संयय रखें, नहीं तो यही अपका दुश्मन बन सकता है। विवाद की स्थिति बन सकती है। क्रोध पर संयम रखें,  इससे कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। गलती करने से रिश्ता टूटने का भी डर रहेगा। आपकी सेहत में गिरावट हो सकती है। लोगों के साथ आपके झगड़े बढ़ेंगे और आपके कई बने-बनाए काम बिगड़ जाएंगे।पार्टनर के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनेगी जो आपके रिश्ते पर बुरा असर डालेगी। आपकी सेहत पर भी पड़ेगा, जुलाई में आप शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक राशि : आपकी राशि के जातकों को भी जुलाई में थोड़ा सतर्क रहना होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में समय अनुकूल नहीं है। पेट या गले की समस्या से परेशान रह सकते हैं। यह समय आपकी लव लाइफ के अनुकूल नहीं है। पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है। मित्रों के सहयोग से बात को रफा-दफा करने की को​शिश होगी। प्रेम संबंध के खराब होने से आपको तनाव हो सकता है।आप ऐसा व्यवहार न करें या ऐसी बातें न कहें, जिससे संबंध टूटने का खतरा हो।

कुंभ राशि : जुलाई महीने में आपकी राशि के लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। तरक्की में बहुत बाधा आने वाली है। ऑफिस में काम को बोझ बढ़ेगा जिसकी वजह से परेशान रहेंगे। दांपत्य जीवन भी इस महीने खराब हो सकता है। कई बार दूसरों का हस्तक्षेप काम को खराब कर सकता है। इस महीने खर्चों के कारण परेशान रह सकते हैं क्योंकि बचत नहीं कर पाएंगे। जुलाई में स्वास्थ्य के मामले में सावधानी रखनी होगा, वरना बदलते मौसम में बीमार पड़ सकते हैं।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews