
Guru Chandal Yog 2023 : एक तरफ मार्च की तरह अप्रैल में भी एक साथ 4 बड़े ग्रह बुध, गुरु, सूर्य और शुक्र राशि परिवर्तन करने जा रहे है वही दूसरी तरफ 22 अप्रैल को देव गुरु बृहस्पति भी मेष राशि में गोचर करेंगे। मेष राशि में गुरु और राहु की युति से गुरु चांडाल योग बनेगा, जो अगले 6 माह तक रहेगा। जब 30 अक्टूबर को राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेगा, तब मेष राशि में गुरु और राहु की युति खत्म हो जाएगी और गुरु चांडाल योग भी समाप्त हो जाएगा।
दरअसल, 22 अप्रैल को देव गुरु बृहस्पति में गोचर करने जा रहे है और वे 1 मई 2024 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इस दौरान गुरु मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। खास बात ये है कि देवगुरु बृहस्पति 12 साल बाद मेष राशि में गोचर करेंगे। शनिवार को सुबह 04 बजकर 42 मिनट पर गुरु ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में 1 मई 2023 तक रहेंगे। इस दौरान बनने वाले चांडाल योग का प्रभाव 22 अप्रैल से 30 अक्टूबर तक सभी राशियों पर होगा।
जानें राशियों पर प्रभाव
मेष राशि : मेष राशि में ही गुरु चांडाल योग बन रहा है, इससे जातकों की आर्थिक स्थिति, निवेश, सेहत और बिजनेस पर प्रभाव पड़ सकता है। दुष्ट राहु ग्रह के कारण बिजनेस में घाटा या निवेश से हानि हो सकता है। सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। 6 महीने सतर्क रहने की अवश्यकता है। आर्थिक क्षेत्र पर भी प्रभाव पड़ेगा।
मिथुन राशि : जातकोंं को सावधान रहने की जरूरत है। अगले 6 माह तक धन और सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस या निवेश से जुड़े फैसलों में जल्दीबाजी धन हानि का कारण हो सकता है।नौकरीपेशा संयम से काम लें। वाणी पर संयम रखें ताकि वाद विवाद की स्थिति से बचा जा सके। अशुभ समाचार प्राप्त होने के भी संकेत हैं।इस दौरान स्वास्थ्य और आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि : जातकों पर गुरु चांडाल योग का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कम आय और फिजूलखर्च से परेशानी होगी। मकान, वाहन या किसी अन्य प्रॉपर्टी की खरीदारी में सावधान रहने की जरूरत है। कार्यस्थल और घर में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। तनाव से बचने के लिए योग या प्राणायाम करें।
धनु राशि : जातकों के लिए गुरु चांडाल योग नकारात्मक फल देने वाला हो सकता है। अपने काम पर ध्यान देंगे तो अच्छा रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को हानि होने की आशंका है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। व्यापार में भी हानि होने के संकेत हैं। दैनिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

