
Rahu Gochar 2024 : ज्योतिष में राहु को मायावी ग्रह के नाम से जाना जाता है जोकि काफी महत्वपूर्ण ग्रह माने जाते हैं। यह जातकों के जीवन में अलग-अलग प्रकार से प्रभाव डालते हैं। ज्योतिष पंचांग के अनुसार, वर्तमान में राहु मीन राशि में विराजमान है, जहां वह 27 डिग्री की सीमा रेखा पार कर चुके हैं, जिससे जातकों के जीवन में बुरे दिन शुरू हो चुके हैं। जिनमें से 3 राशियां ऐसी है, जिस पर सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा और राहु की चाल बदलने के कारण वह परेशान रहेंगे। आइए जानते हैं विस्तार से…

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को राहु का चाल बदलना काफी भारी पड़ेगा। इन्हें बहुत सी चुनौतियों से होकर गुजरना पड़ेगा। यदि आप बिजनेस शुरू कर रहे हैं तो इसमें आपको घाटा हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव देखने को मिलेगा। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वाद-विवाद के कारण दोस्तों से बातचीत बंद हो सकती है। इसलिए अपनी वाणी को कंट्रोल करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आने वाले कुछ दिन काफी चुनौतियों से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपके बने हुए काम बिगड़ जाएंगे। जिस कारण आपका मन दुखी रहेगा। इसके साथ ही आप तनाव के शिकार हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में कलह होने से चिंता बढ़ सकती है। पार्टनर से वाद-विवाद बढ़ने के कारण ससुराल पक्ष से भी आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। अगर आपने कहीं धन निवेश किया है, तो वह डूब सकता है। बड़े-बुजुर्गों की बात मानें, वरना यह आपके लिए घातक साबित हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए समय बहुत डिफिकल्ट रहने वाला है। छात्रों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलेगी। राहु दोष होने के कारण बार-बार ऑफिस में बॉस से बातें सुननी पड़ सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से दुखद समाचार मिल सकता है, स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

