10 सितंबर से खुलेंगे 3 राशियों के भाग्य के द्वार, मिलेगा 3 शुभ योग का लाभ, धन-दौलत-सफलता के प्रबल योग

grah gochar rajyog

Ravi Pushya Yoga 2023 : वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों के बारें में बताया गया है, लेकिन इसमें से रवि पुष्य नक्षत्र का विशेष महत्व होता है। यह एक दुर्लभ योग मे से एक माना जाता है जो रविवार या फिर गुरुवार के दिन लगता है और काफी शुभ भी माना जाता है।इस बार 10 सितंबर को रवि पुष्य योग बनने जा रहा है, खासबात ये है कि इस दिन अजा एकादशी भी पड़ रही है, जो कई राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है।

क्या है रवि पुष्य नक्षत्र?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों में से 8वें स्थान पर पुष्य नक्षत्र आता है, जिसे अमरेज्य माना जाता है। रवि पुष्य योग 10 सितंबर को शाम 5 बजकर 6 मिनट से शुरू होकर 11 सितंबर को सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। रवि पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि है, लेकिन इसकी प्रकृति गुरु ग्रह की तरह होती है, ऐसे में इस योग सुख-समृद्धि, वैभव और सफलता लाता है। एकादशी तिथि 09 सितंबर को रात 09 बजकर 17 मिनट पर शुरू होकर अगले दिन यानी 10 सितंबर को रात 09 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी।

 2 अन्य योग का भी मिलेगा लाभ

ज्योतिष के अनुसार, 10 सितंबर को अजा एकादशी के दिन वरीयान् योग का निर्माण हो रहा है, जो प्रातः काल 11 बजकर 20 मिनट तक है।शुभ कार्यों के लिए वरीयान् योग श्रेष्ठ माना जाता है।वही भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अजा एकादशी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग का भी निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग संध्याकाल 05 बजकर 06 मिनट से शुरू होकर अगले दिन प्रातः काल 06 बजकर 01 मिनट तक है। इस समय नए काम का शुभारंभ या श्रीगणेश कर सकते हैं।

रवि पुष्य योग से मिलेगा 3 राशियों को लाभ

मिथुन राशि : 10 सितंबर को बनने वाला रवि पुष्य नक्षत्र योग  शुभ फल देने वाला साबित होगा। जातकों पर मां लक्ष्मी, विष्णु और गुरू की कृपा और आर्शीवाद मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा । आय वृद्धि के योग बनेंगे और नए स्त्रोत खुलेंगे। कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है।धनलाभ हो सकता है।

सिंह राशि : 10 सिंतबर को जातकों के लिए रवि पुष्य नक्षत्र लाभकारी हो सकता है। धन वृद्धि के संकेत है। लंबे समय से रुके और अटके कामों को गति मिलेगी। निवेश के लिए समय अनुकूल है, धन लाभ मिलने के योग बनेंगे। वाहन, संपत्ति खरीदने का भी सपना पूरा हो सकता है।

तुला राशि :  रवि पुष्य नक्षत्र योग का बनना जातकों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है।  लंबे समय से रुके काम एक बार फिर शुरू हो सकते हैं। परिवार का साथ और प्यार मिलेगा। करियर के लिए समय अनुकूल है,  तरक्की हो सकती है। सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। व्यापार में भी लाभ मिलने के योग है, समय उत्तम रहेगा। संतान की ओर से भी कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

(Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews