Hindi News

नन्हे राजकुमार को दें संस्कृत के सुंदर नाम, बहुत अट्रैक्टिव हैं इनके अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर माता-पिता अपने बच्चों से जुड़ी सारी चीजों को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। नाम भी इनमें से एक चीज है जो अपने बच्चों के लिए सभी बेस्ट ढूंढते हैं। चलिए आज बेटे के लिए संस्कृत भाषा के नाम जानते हैं।
नन्हे राजकुमार को दें संस्कृत के सुंदर नाम, बहुत अट्रैक्टिव हैं इनके अर्थ

Image credit: Parents

अपने बच्चों के लिए माता-पिता जो भी करते हैं उसे सबसे खास और बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। बच्चों के लिए कोई कपड़े खरीदना हो या फिर खिलौने लाना हो या उनकी जरूरत का कोई अन्य सामान हमेशा कोशिश यही की जाती है कि वह बेहतर होना चाहिए ताकि बच्चे को किसी तरह की समस्या ना हो। बच्चों की खुशी के लिए माता-पिता जीतोड़ मेहनत भी करते हैं।

जब घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन होता है तो पूरा घर खुशियों से भर जाता है। माता-पिता के साथ घर का हर सदस्य यह चाहता है कि वह बच्चों के लिए सब कुछ बहुत अच्छे और खास तरीके से करें। नामकरण भी इन्हीं में से एक चीज है जिसके जरिए सब बच्चों को सबसे सुंदर और अलग नाम देना चाहते हैं। अगर आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो आप उसके लिए प्यारे नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे।

संस्कृत के नाम (Attractive Baby Name)

जब भी बच्चे का नामकरण किया जाता है तो वह पूरे रीति रिवाज के साथ संपन्न होता है। हर माता-पिता यह चाहते हैं कि नाम अर्थपूर्ण होना चाहिए ताकि बच्चों के जीवन पर सकारात्मक असर आए। अगर आपके घर प्यारा बेटा आया है और आप उसके लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं, तो आज हम आपको संस्कृत के कुछ सुंदर नाम बताते हैं जिनपर नामकरण किया जा सकता है।

ऋत्विक

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपने नन्हे राजकुमार को दे सकते हैं। यह नाम सुनते और बोलने दोनों में ही प्यारा लगता है। इस नाम का अर्थ अनुष्ठान और पूजन करने वाला और अध्यात्म में रहने वाला कहलाता है।

तुषार

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपने नन्हे राजकुमार को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ बर्फ, शांत और शीतल होता है। ये आपके बच्चे को अच्छे व्यक्तित्व का स्वामी बनाएगा।

रोनित

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपने नन्हे राजकुमार को दे सकते हैं। यह काफी ट्रेंड में भी रहता है। रोनित का अर्थ चमक, उजास और उजाला होता है।

देवांश

यह खूबसूरत सा नाम भी आप अपने नन्हे राजकुमार को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ देव का अंश यानी ईश्वर का अंश होता है।

रियान

यह प्यारा सा नाम भी नन्हे राजकुमार के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ छोटा सा राजा और राज करने वाला होता है।

प्रणय

यह बहुत ही कोमल और प्यारा सा नाम है जो बेटे के लिए परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ प्रेम और स्नेह होता है जो आपके बच्चे को प्रेम से भरा व्यक्तित्व देगा।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews