शेरावाली माता के नाम पर करें बेटी का नामकरण, बच्ची को मिलेगा भाग्यशाली जीवन

Baby names

Baby Name: माता पिता अपने बच्चों के जीवन को बहुत खास बनाना चाहते हैं। वो ये चाहते हैं कि उनका बच्चा जीवन में खूब तरक्की करें और बेहतरीन मुकाम हासिल करें। माता-पिता के इस सपने को पूरा करना में बच्चों के नामकरण विधि मददगार साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर यह कहा जाता है कि नाम का किसी भी व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

अगर आप भी माता-पिता बने हैं और आपके घर में नन्ही परी का आगमन हुआ है तो आप उसे कुछ ऐसे नाम दे सकते हैं जो उसके जीवन को खुशहाल बना देंगे। फिलहाल नवरात्रि चल रही है और देवी दुर्गा की हर जगह आराधना की जा रही है। ऐसे में अगर आप चाहे तो माता शेरावाली के नाम पर अपनी बच्ची का नाम रख सकते हैं।

आर्याही

ये माता शेरावाली से जुड़ा बच्ची का बहुत ही खूबसूरत नाम है। इस नाम का अर्थ शक्तिशाली होता है और यह बेटी को दिया जा सकता है।

एका

यह मां दुर्गा का एक खूबसूरत नाम है। इस नाम का अर्थ यूनिक होता है और अगर आप अपने बच्चों के लिए कोई अनोखा नाम तलाश रहे हैं तो यह बेहतर होगा।

दक्षजा

यह बेटी के लिए बहुत ही प्यारा नाम होगा, जो बहुत यूनिक है। ये मां दुर्गा का एक सुंदर नाम है जिसका अर्थ बेटी भी होता है। बच्ची के लिए आप इस नाम का चुनाव कर सकते हैं।

यादवी

यह बेटी के लिए एक प्यार और अनोखा नाम होगा जो उसके जीवन को खुशियों से भरने का काम करेगा। इस नाम का अर्थ राजकुमारी होता है, जो आपकी बच्ची को शहजादी की तरह जीवन देगा।

ज्योत्सना

मां दुर्गा के अनेकों नाम में से एक खूबसूरत नाम ज्योत्सना भी है। इस नाम का अर्थ चांद की रोशनी की तरह दिखने वाला होता है। बच्ची का यह नाम उसके जीवन को रोशनी से भर देगा।

यतिका

बेटी के लिए अगर कोई यूनिक नाम तलाश रहे हैं तो यह बेहतर होने वाला है। यह एक बहुत ही खास नाम है जिसका अर्थ भाग्यशाली होता है। यह नाम आपकी बच्ची को भाग्यवान बनाएगा।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews