भगवान हनुमान के नाम पर करें बेटे का नामकरण, वीर और साहसिक गुणों का होगा विकास

baby name

Baby Name: हर माता-पिता अपने बच्चों को सफल होते हुए देखना चाहते हैं और सोचते हैं कि उसका व्यक्तित्व ऐसा हो कि वो सभी का दिल जीत ले। पेरेंट्स अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने की कोशिश करते हैं ताकि वह आगे चलकर बेहतर व्यक्ति बने। अच्छी सीख देने के अलावा जब बच्चों का नामकरण संस्कार किया जाता है तब भी नाम पर विशेष ध्यान दिया जाता है क्योंकि इसका किसी भी व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा असर होता है।

आप अपने बच्चों में वीर और साहसिक गुणों का विकास करना चाहते हैं। साथ ही आप हनुमान जी के भक्त भी हैं तो आप अपने बच्चे को बुद्धिमान और ताकतवर बनाने के लिए बजरंगबली से प्रेरित नामों पर उसका नामकरण कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ नाम और उनके अर्थ लेकर आए हैं।

शौर्य

ये एक बहुत ही प्यारा नाम है जो बेटे के लिए परफेक्ट साबित होने वाला है। इस नाम का अर्थ वीरता और साहस होता है जो आपके बच्चे में इसी तरह के गुणों का विकास करेगा।

ऊर्जित

अगर आप बच्चों के लिए कोई यूनिक नाम तलाश रहे हैं तो यह बेस्ट रहने वाला है। ऊर्जा से भरा हुआ और दूसरों को ऊर्जा देने वाला ऊर्जित कहलाता है। ये नाम आपके बच्चे को ऊर्जावान बनाएगा।

अभ्यंत

अगर आपको बच्चे का नाम ‘अ’ पर रखना है तो आप उसे अभ्यंत नाम दे सकते हैं। यह काफी प्यारा नाम है जिसका मतलब साहसी, बहादुर और निडर होता है। नाम के मतलब की तरह आपका बच्चा जीवन की हर परिस्थिति का बिना डरे सामना करेगा।

शांताया

ये बहुत ही यूनिक और हटकर नाम होगा, जो बच्चे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ शांत और दयालु होता है। नाम के मुताबिक आपके बच्चे में भी इसी तरह के गुण विकसित होंगे।

तेजस

ये बेटे के लिए बिल्कुल परफेक्ट नाम साबित होने वाला है। इस नाम का अर्थ चमक और प्रकाश होता है। यह नाम आपके बच्चे को हर क्षेत्र में प्रसिद्धि दिलाएगा।

श्रितिक

ये संस्कृत भाषा का एक शब्द है, जिसका संबंध भगवान हनुमान और शिव दोनों से है। यह नाम बच्चे के लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होगा।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews