Baby Name: जुड़वा बेटों को दें ये प्यारे नाम, बहुत शानदार है इनका अर्थ

हर माता-पिता अपने बच्चों को सबसे बेस्ट नाम देना चाहते हैं। अगर आपके भी दो जुड़वा बेटे हैं तो आप उन्हें कोई प्यारा नाम दे सकते हैं। चलिए कुछ सुंदर नाम और उनके अर्थ जानते हैं।
Baby Name

Baby Name: घर में जब नन्हे मेहमानों का आगमन होता है तो वह अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आते हैं। हर कोई बच्चे की खुशी में अपनी खुशी ढूंढने लगता है। घर आए नन्हे मेहमान का स्वागत जोर-शोर से किया जाता है। जब नामकरण की बारी आती है तो सभी बच्चों को अपने पसंदीदा नाम से बुलाना चाहते हैं।

बच्चों के नामकरण के लिए ऐसे नाम ढूंढे जाते हैं जो सबसे अलग रहे और उनका कुछ बेहतरीन अर्थ भी निकले। एक बच्चे के लिए तो ढेर सारे नाम मिल जाते हैं लेकिन अगर जुड़वा बच्चों का नाम रखना होता है तो कन्फ्यूजन थोड़ा बढ़ जाता है क्योंकि सभी मिलते-जुलते नाम रखना चाहते हैं।

अगर आपके घर में जुड़वा बच्चे हैं और दोनों बेटे हैं। तो आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन नाम और उनके अर्थ लेकर आए हैं। अगर आप चाहे तो इन सुंदर नाम पर अपने जुड़वा बेटों का नामकरण कर सकते हैं।

आर्ची और अभी

यह ट्रेडिंग नाम है जो आप अपने दोनों बेटों को दे सकते हैं। आर्ची नाम का अर्थ रोशनी की किरण होता है। वहीं अभी का अर्थ निडर होता है।

रुद्रा और शाय

दोनों ही हटकर नाम होंगे जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। रुद्रा भगवान शिव से संबंधित नाम है। वहीं शाय का अर्थ तोहफा होता है।

वेद और वंश

यह दोनों दो अक्षर के छोटे और प्यारे नाम है जिन पर बच्चों का नामकरण किया जा सकता है। वेद का अर्थ पवित्र किताब होता है, जबकि वंश का अर्थ वंशावली कहलाता है।

अवि और अंश

आपके छोटे और प्यारे नाम रखते हैं तो यह दोनों नाम बहुत सुंदर है। अवि का अर्थ बहुतों का पिता होता है जबकि अंश का अर्थ हिस्सा है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews