माता शैलपुत्री से प्रेरित नामों पर करें बेटी का नामकरण, खुशियों से भरा रहेगा बच्ची का जीवन

जब घर में नन्हा मेहमान आता है तो हर तरफ खुशियां छा जाती है। अपने नन्हे मेहमान के लिए हर कोई हर चीज बेहतर बनाने की कोशिश करता है। अगर आपके घर में नन्ही बेटी जन्मी है तो आप उसे प्यारे नाम से सकते हैं।
Baby Name

Baby Name: हर माता-पिता के लिए उनकी संतान दुनिया में सबसे ज्यादा कीमती होती है। वो ये चाहते हैं कि उनके बच्चे को जीवन का हर सुख मिले और वह कभी भी किसी परेशानी का सामना ना करें। जब घर में नन्हे बच्चे का आगमन होता है तो पूरा घर खुशियों से भर जाता है और हर कोई बच्चों की आवभगत में लग जाता है।

घर में बच्चों के आ जाने के बाद माता-पिता के साथ परिवार के सभी लोगों के जिम्मेदारी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। सभी बच्चों का ध्यान रखने के साथ उनकी किलकारी और नादानियों से खुश होते रहते हैं। आज से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और देश भर में यह त्योहार धूमधाम से 9 दिनों तक मनाया जाता है। इस बीच अगर आपके घर में नन्ही बेटी का आगमन हुआ है या फिर आप हाल ही में जन्मे अपनी बच्ची को कोई प्यारा नाम देना चाहते हैं। तो माता दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री के कुछ नामों पर नाम रख सकते हैं। चलिए कुछ प्यारे नाम और उनके अर्थ जानते हैं।

साध्वी

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ साधना करने वाली होता है।

अनंता

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ जिसका कोई अंत न हो होता है। इस तरह के लोग अपने जीवन में अनंत सफलता और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

शैलजा

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। यह माता पार्वती से जुड़ा हुआ नाम है जिसका अर्थ पहाड़ों से जन्मी होता है।

मातंगी

अगर आपको कोई यूनिक नाम चाहिए तो यह बिल्कुल बेस्ट रहने वाला है। यह माता शैलपुत्री का दूसरा नाम है, जिसका अर्थ वाणी भी होता है।

ब्राह्मी

यह बहुत सुंदर नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ स्वयं ब्रह्मा की शक्ति होता है। यह भोलेनाथ की अष्ट मातृकाओं में से एक हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews