नए साल में करने वाले हैं नन्हे मेहमान का स्वागत? इन खूबसूरत नामों पर करें नामकरण

Baby name

Baby Name List: नया साल हर व्यक्ति के लिए काफी मायने रखता है। नए साल को लेकर सभी की अपनी अपनी सोच और उम्मीदें होती है और सभी लोग अच्छा होने की चाहत रखते हैं। आप में से कई लोग ऐसे भी होंगे जो नए साल में नए मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। अगर ऐसा है तो आपको नन्हे बच्चे का स्वागत खूबसूरत और अर्थपूर्ण नाम के साथ करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह नाम बच्चों के जीवन पर गहरा असर डालने का काम करेंगे।

नया साल हमारे जीवन में उमंग भरने का काम करता है। साल की शुरुआत में जन्म लेने वाले बच्चे भी आपकी जिंदगी में खुशियां बिखेर देंगे। तो चलिए साल 2024 की जनवरी में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए कुछ परफेक्ट नाम और उनके अर्थ जानते हैं।

दिविज

यह एक बहुत खूबसूरत नाम है जो आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ आसमान से संबंधित है। नभ के बेटे को यही कहा जाता है।

इशिन

यह एक यूनिक नाम होगा जो आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं। इसका अर्थ अग्रणी और नेता होता है। जिसकी सभी लोग बात मानते हैं उसे यही कहा जाता है।

निमय

ये के भी एक सुंदर नाम है जो बेटे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ सुंदर वस्तु होता है।

भामिनी

यह एक प्यारा नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सुंदर और शोभायमान होता है।

अनिका

बेटी को कोई सुंदर नाम देना चाहते हैं तो इस नाम का चुनाव अच्छा रहेगा। यह एक यूनिक नाम है जिसका अर्थ दयावान और सुंदर होता है।

आरिका

बच्ची के लिए कोई हटकर नाम ढूंढना चाहते हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ सुंदर और आकर्षक होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews