Baby Name: माता पार्वती के नाम पर करें बेटी का नामकरण, हर किसी को आएगा पसंद

बच्चे हर माता-पिता की अमूल्य संपत्ति होते हैं। जब घर में नन्हे कदमों की आहट होती है तो उसका सुंदर नाम पर नामकरण किया जाता है।
Unique Baby Name

Baby Name: घर में जैसे ही नन्हे मेहमान का आगमन होता है पूरा घर खुशियों से भर जाता है। जीवन में खुशियां लेकर आने वाले इस नन्हे मेहमान के स्वागत के लिए सभी आतुर रहते हैं। बच्चों के जन्म के बाद उसे हर तरह की सुविधा प्रदान करने की कोशिश की जाती है। बच्चों के जन्म के बाद उन्हें बेहतरीन नाम देने की चर्चा भी होने लगती है।

हम माता-पिता अपने बच्चों को सबसे खूबसूरत नाम देना चाहते हैं। मुझे चाहते हैं कि नाम का उनके बच्चे के व्यक्तित्व पर अच्छा असर हो। ऐसे में जब नामकरण किया जाता है तो उसके अर्थ पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाता है। आज हम आपको माता पार्वती से जुड़े कुछ नाम बताते हैं जो बहुत ही यूनिक है।

आद्रजा

यह बहुत ही हटकर और यूनिक नाम है जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। हिमालय की बेटी पार्वती का यही नाम है। पर्वतों की बेटी यही कही जाती है।

अकुला

यह एक सुंदर और यूनिक नाम है जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। ये माता पार्वती का ही एक नाम है जो बच्चे पर भगवान की कृपा बरसाएगा।

अंबिका

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ पूरी सृष्टि की मां होती है। ये स्वयं मां अंबे का नाम है।

देवाशी

यह एक सुंदर नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। देवताओं में सबसे महान जो होता है उसे देवाशी कहते हैं। यह नाम बच्चों के लिए परफेक्ट रहेगा।

लस्या

अगर आपको हटकर नाम चाहिए तो यह बेस्ट साबित होने वाला है। यह माता पार्वती द्वारा किए गए एक खास नृत्य का नाम है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews