शास्त्रों के मुताबिक रखें बेटी का नाम, मिलेगा अपार सौंदर्य और सफलता

Baby Name

Baby Name: हर व्यक्ति के जीवन में सबसे सुंदर पल वो होता है, जब उनके घर में नन्हें मेहमान का आगमन होता है। हर कोई चाहता है कि उनके बच्चे के जीवन में हमेशा खुशियों का वास रहे और आगे जाकर वो सुख समृद्धि हासिल करे। बच्चे के घर में आ जाने के बाद हर कोई उसे जुड़ी चीज को खास बनाना चाहता है। बात जब बच्चे का नाम रखने की आती है, तब भी सब इसे खास बनाना चाहते हैं।

बच्चे का नामकरण हर व्यक्ति बहुत सोच समझ कर करता है। कहा जाता है कि जैसा जिसका नाम होता है, वैसा ही उसका काम होता है। यही कारण है कि हर व्यक्ति को सोच समझ कर नाम दिया जाता है ताकि वैसे ही अच्छे से गुण उसके अंदर आए। अगर आप अपनी प्यारी बेटी के लिए कुछ अच्छा और यूनिक नाम ढूंढ रहे हैं, तो चलिए आज हम आपको शास्त्रों से जुड़े बताते हैं।

आर्या

शास्त्रों के मुताबिक आर्या नाम बहुत ही सौभाग्यशाली होता है। इस नाम का अर्थ कुलीन होता है। ये नाम आपकी बच्ची के जीवन में खुशियों के रंग भर देगा।

भव्या

भव्या का अर्थ प्रभावशाली व्यक्ति होता है। इस नाम के लोग बहुत ही खास होते है। शास्त्रों के मुताबिक इस नाम के लोग काफी संस्कारी होते हैं।

अदिति

अदिति एक बहुत ही खूबसूरत नाम है। इस नाम का मतलब असीम और असीमित होता है, जिसकी कोई सीमा नहीं होती है। बेटी का ये नाम बिलकुल परफेक्ट रहेगा।

दित्या

दित्या एक बहुत ही खूबसूरत सा नाम है, जो बेटी के लिए शानदार रहने वाला है। ये बहुत ही यूनिक नाम है इसका अर्थ एक तरह से प्रार्थना है। जब व्यक्ति की प्रार्थना पूरी हो जाती है, उसे दित्या कहा जाता है।

भार्गवी

भार्गवी बहुत ही सुंदर सा नाम है। इस नाम की लड़कियां बहुत सुंदर होती हैं। ये आकर्षक व्यक्तित्व की धनी होती हैं और सुंदरता से किसी को भी मोहित कर देती हैं।

देवेशी

सभी देवताओं के ऊपर जो देवी निवास करती हैं, उन्हें देवेशी कहा जाता है। ये नाम काफी प्रभावशाली होता है। इस नाम को बेटी को देने का मतलब है कि आप उसे देवी मान रहे हैं।

कृति

कृति बहुत सुंदर नाम है, इसका अर्थ कला और कलात्मक व्यक्ति होता है। इस नाम के लोगों में रचनात्मकता कूट कूट कर भरी होती है। बेटी को देने के लिए ये नाम काफी अच्छा रहेगा।

नित्या

नित्या बहुत ही सुंदर नाम होता है। इस नाम का अर्थ नित्य, स्थिर और लगातार होता है। आप अपनी बेटी को ये खूबसूरत सा नाम दे सकते हैं।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews