नन्ही परी के लिए ‘श्र’ अक्षर से ढूंढ रहे हैं नाम, यहां देखें सबसे यूनिक नामों की लिस्ट

हर माता-पिता के लिए बच्चे जीवन का सबसे अनमोल तोहफा होते हैं। अगर आपके घर में कोई नन्ही परी आई है और आप 'श्र' अक्षर से नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ प्यारे नाम लेकर आए हैं।
Baby name

Baby Name: बेटियां हर घर की रौनक होती है। जिस घर में बेटियां रहती हैं वहां हमेशा खुशियों की बहार देखने को मिलती है। बचपन में अपनी नन्ही किलकारियों से लेकर बड़े होकर अपनी सफलता से बेटियां हमेशा मां-बाप और परिवार के चेहरे पर खुशियां लेकर आती हैं। बेटियों को किसी अनमोल रत्न की तरह बड़ा किया जाता है।

जब घर में कोई नन्हा मेहमान आता है, तो माता-पिता के साथ सभी सदस्यों के जिम्मेदारी बढ़ जाती है। इसी में से एक जिम्मेदारी बेहतरीन नाम ढूंढने की भी होती है। हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे प्यारा और अर्थपूर्ण रहे। बच्चों की जन्म के बाद जन्मतिथि और समय को देखते हुए शब्द निकल जाता है जिस पर नामकरण होता है। अगर आपकी बच्ची के लिए ‘श्र’ अक्षर आया है और आपके नाम ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको कुछ प्यारे नाम बताते हैं।

बेटी के लिए नाम (Baby Name)

श्रव्या

ये एक बहुत ही अलग और प्यारा नाम होगा जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ मनमोहन ध्वनि, सुंदर होता है।

श्रीजीता

यह एक सुंदर नाम है जो बेटी के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ मनमोहन व्यक्तित्व और सौंदर्य होता है।

श्रीया

अगर कोई अलग नाम ढूंढ रहे हैं तो इस पर नामकरण किया जा सकता है। इस खूबसूरत नाम का अर्थ प्रभावी व्यक्तित्व, धन और संपन्नता होता है।

श्रुविका

यह बहुत ही हटकर और प्यारा नाम होगा जो आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ मदद करने वाला व्यक्ति होता है। समय भी इसका एक खूबसूरत अर्थ है।

श्रन्या

अगर बच्ची को बिल्कुल हटकर नाम देना चाहते हैं तो यह बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ देवी, महान और शक्ति होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews