‘अ’ अक्षर के ये नाम बदल देंगे लाडले बेटे का भाग्य, जानें इनके खूबसूरत अर्थ

हर माता-पिता अपने बच्चों से जुड़ी हर चीज को बेहतर बनाना चाहते हैं। अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ खूबसूरत नाम की लिस्ट लेकर आए हैं।
Popular Baby Name

हर माता-पिता अपने बच्चों से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। वह अपने बच्चों को दुनिया के हर खुशी देना चाहते हैं। बच्चों को कभी भी किसी चीज की कमी का सामना न करना पड़े इसके लिए माता-पिता मेहनत भी बहुत करते हैं। बच्चों से जुड़ी हर चीज में माता-पिता का प्यार झलकता है। नाम भी इन्हीं में से एक चीज है जो हर पेरेंट्स अपने बच्चों का बहुत प्यार से रखते हैं।

जब घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है तब सारी चीजों का ध्यान रखने के अलावा उसके लिए बेहतरीन नाम भी तलाशा जाता है। माता-पिता यह चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे बेस्ट और अर्थपूर्ण रहे जो उसके जीवन पर सकारात्मक असर डालें। इसके लिए घर के सभी सदस्यों को अच्छे नाम ढूंढने को भी कहा जाता है।

‘अ’अक्षर पर नाम (Baby Name)

हिंदू धर्म में नामकरण संस्कार काफी रीति-रिवाज के साथ किया जाता है। इसके लिए बच्चों की जन्म की तारीख और समय के मुताबिक अक्षर निकल जाते हैं और फिर नाम रखा जाता है। अगर आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसके लिए बेहतरीन नाम तलाश कर रहे हैं तो हम अ अक्षर से खूबसूरत नाम लेकर आए हैं। चलिए यह नाम और उनके अर्थ जान लेते हैं।

अव्यान

यह बहुत ही अलग और प्यारा नाम होगा जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इसका संबंध भगवान गणेश से है जो आपके बच्चों के जीवन को बदल देगा।

अयांश

यह खूबसूरत नाम भी बेटे को दिया जा सकता है। रोशनी की पहले किरण को यही कहा जाता है।

आरव

यह सुंदर नाम भी बेटे के लिए बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ शांत होता है जो आपके बच्चे को सरल व्यक्तित्व का स्वामी बनाएगा।

अविर

यह प्यारा नाम बेटे के लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होगा। जो लोग हमेशा शांति बनाना चाहते हैं और शांति के लिए लड़ते हैं उन्हें यही कहा जाता है।

अरुल

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ भाग्यशाली होता है।

अभ्यंक

इस सुंदर नाम पर भी बेटे का नामकरण किया जा सकता है। इसका अर्थ परमेश्वर का नाम यानी कि भगवान का नाम होता है।

आहान

यह सुंदर नाम भी बेटे के लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ सूर्योदय और सुबह की पहली किरण होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews