हनुमानजी का सबसे प्रिय स्तोत्र: बड़े मंगल पर इसका पाठ बना सकता है आपको लाखों का मालिक

वैदिक पंचांग के अनुसार, 27 मई मंगलवार को बड़ा मंगल है। यह तिथि इसलिए खास मानी जाती है क्योंकि इस दिन मंगल का प्रभाव चरम पर होता है और हनुमान जी की पूजा से सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं।
Bada Mangal 2026

बड़ा मंगल उत्तर भारत में एक आस्था और सेवा का उत्सव बन चुका है। खासकर लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में इसकी धूम देखते ही बनती है। इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा होती है और जगह-जगह भंडारे, प्रसाद वितरण और पानी पिलाने जैसे पुण्य कार्य किए जाते हैं। लोग न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़ते हैं बल्कि सामाजिक सेवा का भी उदाहरण पेश करते हैं।

ऐसी मान्यता है कि अगर इस दिन रामरक्षा स्तोत्र का श्रद्धापूर्वक पाठ किया जाए, तो हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह स्तोत्र जीवन की नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है और व्यक्ति को भय, संकट और मानसिक तनाव से राहत दिलाता है। यही कारण है कि हर साल बड़े मंगल पर लाखों श्रद्धालु इस पाठ को अपनी पूजा में शामिल करते हैं।

रामरक्षा स्तोत्र का पाठ क्यों है बड़े मंगल पर इतना असरदार?

रामरक्षा स्तोत्र एक संस्कृत मंत्र है जो भगवान श्रीराम की स्तुति करता है और जीवन में आने वाले भय, संकट और दुर्भाग्य से रक्षा करता है। बड़े मंगल पर जब हनुमान जी की विशेष पूजा होती है, तो इस स्तोत्र का पाठ करने से।

  • मानसिक शांति मिलती है
  • बुरी नज़र और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है
  • करियर और धन से जुड़ी अड़चनें हटती हैं
  • सोया हुआ भाग्य जागता है
  • बड़े मंगल पर जब भक्त पूरे श्रद्धा भाव से व्रत रखते हैं और भंडारे का आयोजन करते हैं, तो रामरक्षा स्तोत्र का पाठ उनकी साधना को और भी फलदायी बना देता है।

पूजा विधि

  • प्रातः स्नान के बाद हनुमान जी का ध्यान करें
  • गुड़, चना, और तुलसी अर्पित करें
  • रामरक्षा स्तोत्र का 1 या 3 बार पाठ करें
  • शाम को दीप जलाकर मंदिर में दर्शन करें
  • गरीबों को प्रसाद और जल पिलाएं
  • इस दिन भंडारे करने का भी विशेष महत्व है। ऐसा करने से पुण्य फल कई गुना बढ़ जाता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews