ये राशि वाले हो जाएं सावधान अगले 45 दिन Angarak yog बढ़ा देगा मुसीबत

ये राशि वाले हो जाएं सावधान अगले 45 दिन Angarak yog बढ़ा देगा मुसीबत

धर्म,डेस्क रिपोर्ट। Angarak yog: जब कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. हाल ही में 27 जून को मंगल ग्रह ने मेष राशि में गोचर किया है। अभी इस राशि में राहु पहले से ही विराजमान है। राहु और मंगल के एकसाथ होने से अंगारक योग बन रहा है।  जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। मंगल ग्रह मेष राशि में 45 दिन तक रहने वाले हैं। इसके बाद 10 अगस्त को मेष राशि से निकलकर मंगल वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

यह भी पढ़ें – 11 और 22 बर्थ डेट वाले जरूर पढ़े यह खबर, ये कहलाते हैं अंकज्योतिष के मास्टर नंबर, जाने मतलब

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अंगारक योग शुभ नहीं होता। मंगल ग्रह स्वंय में एक अग्नि तत्व है, जिसके साथ राहु के होने से कुछ राशियों के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती है। आइए जानते हैं वह राशियां कौनसी है –

वृषभ राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 45 दिन तक वृषभ राशि के जातकों को शत्रुओं से सावधानी रखने की जरूरत है।  वृषभ राशि के लिए अंगारक योग 12वें स्थान पर निर्मित हो रहा है जो हानि और व्यय का प्रतीक है। इसलिए खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। रिश्तों पर भी इसका असर होगा, इसलिए बोलचाल में संयम बरतें। खासतौर पर भाई-बहन के बीच झंगड़े होने की संभावना है। व्यापार में भी हानि की आशंका है। इससे बचने के लिए हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का नियमित पाठ करें।

सिंह राशि- इस राशि में अंगारक योग का निर्माण 9 वें स्थान पर हो रहा है। इस कारण भाग्य का साथ नहीं मिल पाएगा साथ ही व्यापार में भी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। इस समय यदि आप विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो वह भी कैंसल हो सकता है। इन ४५ दिनों में वाहन चलते समय सावधानी रखें। साथ ही बाहर की कोई भी चीज़ खाने से बचें। इन दिनों लाल मसूर की दाल का दान करें, इससे आपकी परेशानियाँ थोड़ी कम होंगी।

यह भी पढ़ें – जरा सा सिंदूर बदल देगा आपकी किस्मत, चलिए जानते हैं इसका का ज्योतिष महत्व और लाभ

तुला राशि- इस राशि के 5वें स्थान पर अंगारक योग बन रहा है। जिससे इस राशिबके जातकों के लिए उच्च शिक्षा और लव मैरिज में कठिनाइयां आ सकती है। तुला राशि के लोगों को 45 दिनों में प्रेम-प्रसंगों में निराशा मिल सकती है.   इसके अलावा, उच्च शिक्षा में भी मुश्किलें आ सकती है। परिवार में झगड़े और विवाद होने की संभावना है इसलिए भाषा में संयम रखें। मंगलवार को मंदिर जाकर हनुमान जी को लाल सिंदूर का चोला चढ़ाने से अंगारक योग के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।

मकर राशि- इस राशि के जातकों को सेहत का विशेष ध्यान रखना है। साथ ही आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा मेहनत करने के बावजूद फल नहीं मिलने से तनाव बढ़ सकता है। लेकिन याद रखिये कि क्रोध और भाषा पर लगाम रखना है अन्यथा मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस 45दिन की अवधि में आपके कार्यक्षेत्र में लड़ाई- झगड़ा भी हो सकता है। इन सबसे बचाव के लिए मंगलवार को हनुमान चालीसा का पथ करें और साथ ही सुंदरकांड भी पढ़ें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews