ठंड के मौसम में जन्में बच्चों को दें ये खूबसूरत नाम, यहां देखें नामों की लिस्ट और उनके अर्थ

baby name

Baby Name: घर में नन्हे बच्चे का आगमन और नामकरण हर माता-पिता के जीवन का सबसे स्वर्णिम क्षण कहलाता है। जब नन्हे कदमों की आहट घर में होती है तो हर जगह खुशियां छा जाती है और सभी बच्चों के आसपास अपनी दुनिया बसा लेते हैं। अगर आपके घर पर भी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उसे कुछ खूबसूरत और अर्थपूर्ण नाम देना चाहते हैं, तो जाहिर सी बात है आपने नाम की खोज शुरू कर दी होगी।

जब भी बच्चों का नामकरण करने की बात आती है तो अक्सर ऐसे नाम तलाश हो जाते हैं जिनका कोई धार्मिक अर्थ निकलता हो या फिर भगवान के नाम से इनका संबंध रहे। यह नाम इसलिए चुने जाते हैं ताकि बच्चों में अच्छे गुणों का विकास हो। बच्चों को कोई यूनिक नाम देना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे नाम के आईडिया देते हैं जो मौसम पर आधारित हैं। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और अगर इस समय आपके घर में बच्चे का आगमन हो रहा है तो आप उसे इस मौसम के अनुरूप नाम दे सकते हैं। चलिए नाम और उनके अर्थ देखते हैं।

अहाना

बेटी के लिए यह एक बहुत ही प्यारा नाम साबित होगा। इस नाम का अर्थ सूर्य की पहली किरण होता है। सर्दियों के मौसम में धूप सभी को पसंद आती है इसलिए आप बच्ची को सूर्य से जुड़ा यह नाम दे सकते हैं।

अमेया

ये एक यूनिक और सुंदर नाम है जो बेटी के लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ असीमित होता है यानी जिसकी कोई सीमा नहीं होती।

अनीला

यह एक हटकर नाम है जो बेटी के लिए शानदार रहने वाला है। ठंड के मौसम में जब सर्द हवाएं चलती हैं तो व्यक्ति को तरोताजा कर देती है। अनीला का मतलब ठंडी वायु होता है। वायु की संतान भी इस नाम का एक अर्थ है।

हिमानी

यह एक खूबसूरत नाम है जो बेटी के लिए परफेक्ट रहने वाला है। हिमानी का अर्थ बर्फ होता है और सर्दियों में जन्म लेने वाली बच्ची के लिए यह बेस्ट है।

अंशुल

अगर आप बेटे के लिए कोई प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य की किरणों को अंशुल कहा जाता है और सर्दियों की धूप तो हर किसी को बहुत अच्छी लगती है।

आरुष

बेटे को कोई यूनिक नाम देना चाहते हैं तो ये बिलकुल परफेक्ट रहेगा। सर्दी की पहली धूप को आरुष कहा जाता है।

प्रसीत

बेटे के लिए यह एक यूनिक और सुंदर सा नाम होगा। सूर्य की पहली किरण को यही कहा जाता है, जो सर्दियों के मौसम में लोगों को राहत देने का काम करती है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews