Baby Name: बेटी के लिए ‘P’ अक्षर से सुंदर नाम, माता लक्ष्मी से है इनका संबंध

हर व्यक्ति के जीवन पर उसके नाम का गहरा असर होता है। चलिए आज हम आपको बेटी के लिए कुछ सुंदर नाम बताते हैं।
baby name

Baby Name: हर माता-पिता के लिए उनकी संतान सबसे ज्यादा कीमती होती है। अपनी संतान के लिए वह हर ऐसी चीज करना चाहते हैं। जो बच्चे के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आए। हर व्यक्ति के नाम का उसके जीवन पर गहरा असर होता है। यही कारण है कि बच्चों का नामकरण करते समय उसे क्या नाम दिया जा रहा है यह जान लेना बहुत जरूरी है।

अगर आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है या फिर होने वाला है और आप उसका नाम P अक्षर से रखना चाहते हैं। तो आज हम आपको संस्कृत से जुड़े कुछ सुंदर नाम बताते हैं, जो आप बच्चों के लिए चुन सकते हैं।

प्रांशी

अगर आप बेटी के लिए कोई सुंदर नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट है। इस नाम का संबंध माता लक्ष्मी से है। यह माता लक्ष्मी के विभिन्न नाम में से एक है।

प्रिशा

यह भी छोटा सा लेकिन सुंदर नाम है,जो बेटी को दिया जा सकता है। इसका अर्थ भी देवी लक्ष्मी होता है। यह आपकी बच्ची के जीवन में सुख समृद्धि लेकर आएगा।

प्रियसी

यह एक खूबसूरत नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ प्रिय, प्यार और भगवान का दिया गया उपहार होता है।

प्रियांगी

यह एक यूनिक नाम है जो आप अपनी लाडली बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ भी माता लक्ष्मी से ही जुड़ा हुआ है। मां लक्ष्मी को इस नाम से भी पुकारा जाता है।

प्रनूशा

अगर बेटी के लिए कोई सुंदर नाम चाहिए जिसका खूबसूरत अर्थ हो तो यह नाम चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ सुबह के सूरज की पहली किरण होता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews