Hindi News

‘K’ अक्षर से अपने राजकुमार को दें ये सुंदर नाम, यहां जानें इनके अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए सबसे खूबसूरत नाम की तलाश करते हैं। वो ये चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे प्यार हो। चलिए आज K अक्षर से जुड़े प्यारे नाम जान लेते हैं।
‘K’ अक्षर से अपने राजकुमार को दें ये सुंदर नाम, यहां जानें इनके अर्थ

हिंदू धर्म में रीति रिवाज, परंपराओं और संस्कारों का विशेष महत्व माना गया है। सनातन धर्म में 16 संस्कार किए जाते हैं जिनका अपना अलग-अलग महत्व और विधि विधान है। इन संस्कारों में नामकरण संस्कार भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। यह एक ऐसा संस्कार है, जिसमें ग्रह नक्षत्रों और राशि के जरिए व्यक्ति को जीवन भर के लिए नाम के रूप में एक पहचान दी जाती है।

नामकरण संस्कार नियम कायदों के मुताबिक किया जाता है। इसमें जन्म के समय मौजूद ग्रहों की स्थिति के जरिए राशि के मुताबिक अक्षर निकाले जाते हैं जिन पर बच्चों का नाम रखा जाता है। हर माता-पिता अपने बच्चों को सबसे खूबसूरत और अर्थपूर्ण नाम देना चाहते हैं जो उनके जीवन पर सकारात्मक असर डालने का काम करें।

K अक्षर से नाम (Baby Name)

अगर आपके घर में नन्हा मेहमान आया है और आप उसका नाम K अक्षर से रखना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे नाम बताते हैं जो इसी अक्षर से शुरू होते हैं और इनका अर्थ भी काफी खूबसूरत है।

काव्यांश

यह बहुत खूबसूरत नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। कविता के अर्थ को यही कहा जाता है। इसका एक अर्थ बुद्धिमान भी होता है।

कुशल

ये बहुत खूबसूरत नाम है जो बच्चे के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ चतुर और होशियार होता है।

कियांश

यह प्यारा सा नाम बेटे के लिए परफेक्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ निपुण यानी सभी गुणों से युक्त होता है।

कैरव

इस सुंदर नाम पर भी बच्चे का नामकरण किया जा सकता है। कमल के समान और कोमल इसके सुंदर अर्थ हैं।

कियान

यह एक हटकर और प्यारा नाम होगा, जो बच्चे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ ईश्वर की कृपा होता है।

केशव

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपने बच्चों को देख सकते हैं। ये भगवान विष्णु के अनेकों नाम में से एक है।

कविश

यह एक खूबसूरत नाम है जो आप अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ तलाश, जिज्ञासा और खोज होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !