‘R’ अक्षर से अपनी क्यूट बेटी को दें खूबसूरत नाम, हंसमुख बनेगा स्वभाव

baby names

Baby Names: हर व्यक्ति के लिए वह सबसे सुंदर क्षण होता है जब वह अपनी जिंदगी में किसी नन्हे मेहमान का स्वागत करता है। माता-पिता बनने की खुशी व्यक्ति को सातवें आसमान पर पहुंचा देती है। घर में नन्हे बच्चे का स्वागत बड़ी ही शान के साथ किया जाता है। बच्चों के आने के बाद शुरू होता है उससे जुड़ी चीजों और रस्मों का सिलसिला। इनमें से एक रस्म नामकरण की भी होती है जब बच्चे को एक प्यारा नाम दिया जाता है।

आपके घर में किसी नन्हे मेहमान की एंट्री हुई है और वह आपकी प्यारी सी बेटी है तो जाहिर सी बात है आप उसे कोई सुंदर नाम देना चाहेंगे। अगर आपकी बच्ची का नाम ‘R’ अक्षर से निकला है और आप उसके लिए प्यारे नाम तलाश रहे हैं तो आज हम आपके लिए कुछ खूबसूरत नाम और उनके अर्थ लेकर आए हैं। चलिए इन नामों की लिस्ट देख लेते हैं।

रेहांशी

ये एक सुंदर नाम है जो बेटी के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का धार्मिक अर्थ भी है, जो कर खास बनाता है। तुलसी दल या फिर मीठी तुलसी को यही कहा जाता है।

रियांशी

यह एक खूबसूरत नाम है जो बेटी के लिए चला जा सकता है। इस नाम का अर्थ हंसमुख होता है जो आपके बच्चे को हमेशा खुशनुमा बना कर रखेगा।

रियाना

यह एक यूनिक और शानदार नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। यह एक अरबी मूल का नाम है जिसका अर्थ जीवन से भरा हुआ और रानी होता है। यह बच्ची को एक अच्छी जिंदगी देगा।

राव्या

ये एक बहुत सुंदर नाम है जो आप अपनी क्यूट सी बच्ची को दें सकते हैं। इस नाम का अर्थ स्टोरी टेलर और वक्ता होता है। ये आपकी बच्ची में अच्छे गुणों का विकास करेगा।

रावी

अगर आप बच्चों के लिए कोई दो अक्षर का प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं तो रावी नाम रख सकते हैं। इसका अर्थ सूर्य और कुशल होता है। जो आपकी बच्ची को अच्छे व्यक्तित्व का बनाएगा।

रोमिता

यह एक खूबसूरत और हटकर नाम है जो बच्ची को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ हैप्पी और मनभावन होता है। ये आपकी बच्ची को हमेशा खुश रखेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews