K अक्षर से बेटे के लिए बेस्ट Baby Name, धार्मिक है अर्थ, यहां देखें लिस्ट

Baby Name

Baby Name: क्या आपके घर में किसी नन्हे मेहमान में दस्तक दी है? या फिर आप उसके आने का इंतजार कर रहे हैं। यह सवाल हम आपसे इसलिए कर रहे हैं क्योंकि अगर घर में नन्हे कदमों की आहट होने वाली है तो निश्चित तौर पर उसके लिए सब चीजों को खास बनाने की तैयारी चल रही होगी। बच्चों के नाम को लेकर भी सोच विचार किया जा रहा होगा और कोई खूबसूरत सा नाम तलाशा जा रहा होगा।

अगर आपके घर पर नन्हे से राजकुमार की एंट्री हुई है और आप उसका कोई खूबसूरत नाम रखना चाहते हैं जो K शुरू होता है तो आज हम आपके लिए कुछ प्यारे नाम और उनके अर्थ लेकर आए हैं। चलिए इन शानदार नामों की लिस्ट देखते हैं।

किशन

K अक्षर से अगर आप अपने बेटे के लिए कोई प्यारा नाम तलाश रहे हैं तो किशन बेस्ट रहने वाला है। यह भगवान कृष्ण का एक नाम है जो आपके बच्चे को उनकी तरह गुणवान बनाएगा।

कमल

बेटे के लिए ये नाम भी परफेक्ट रहेगा। कमल एक फूल है जो बहुत कोमल है और उसी के आधार पर बच्चे को ये नाम दिया जा सकता है।

किशोर

ये नाम पुराना जरुरी है लेकिन इसका अर्थ बहुत ही प्यारा है। सबसे पहले तो इस नाम का संबंध भगवान कृष्णा से है। इसके अलावा युवा और जवान भी इस नाम के दूसरे अर्थ हैं।

केशव

केशव एक बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटे को दिया जा सकता है। ये भगवान कृष्ण का ही एक नाम है। भगवान विष्णु और वेंकटेश को भी यही कहा जाता है।

कपिल

ये बेटे के लिए परफेक्ट नाम रहेगा। पुराणों और धार्मिक ग्रंथों में इस नाम के ऋषि का उल्लेख भी दिया हुआ है। इस नाम का अर्थ सूर्य और अग्नि है। इसी के साथ ये भगवान विष्णु का एक नाम भी है

कुंदन

ये एक यूनिक और प्यारा नाम होगा। इस नाम का अर्थ स्वर्ण, शानदार और शुद्ध होता है। ये नाम आपके बच्चे का जीवन खुशियों से भर देगा।

कृष्णा

कृष्णा एक बहुत ही खूबसूरत नाम है। स्वयं भगवान कृष्णा से संबंधित ये नाम आपके बच्चे के जीवन में खुशहाली लाने का काम करेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews