Hindi News

ये हैं भगवान विष्णु की 4 प्रिय राशियां, इन पर हमेशा बरसती है श्रीहरि की कृपा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर राशि को किसी न किसी ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। ग्रहों के अलावा हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग देवी देवताओं से भी जुड़ी हुई है। आज हम आपको भगवान विष्णु की प्रिय राशियों के बारे में बताते हैं।
ये हैं भगवान विष्णु की 4 प्रिय राशियां, इन पर हमेशा बरसती है श्रीहरि की कृपा

हर व्यक्ति की उसके नाम के मुताबिक एक राशि होती है। इसी राशि के जरिए वह ज्योतिष के माध्यम से ग्रह नक्षत्र की स्थिति को देखकर यह पता लगता है कि उसका जीवन और भविष्य कैसा रहने वाला है। राशि के माध्यम से हमें बहुत आसानी से यह पता लग जाता है कि ग्रहों का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। हर राशि को किसी ने किसी ग्रह और देवी देवता से जोड़कर भी देखा गया है।

भगवान विष्णु एक ऐसे देवता हैं जिनकी कृपा अगर व्यक्ति को प्राप्त हो जाती है तो उसके जीवन में सुख समृद्धि और बरकत बनी रहती है। चार ऐसी राशियां हैं, जिनपर भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है। भगवान की कृपा से उनके जीवन में सुख समृद्धि, धन, दौलत, बरकत, ऐश्वर्य सब कुछ बना रहता है। चलिए आज हम आपको इन राशियों के बारे में बता देते हैं।

भगवान विष्णु की प्रिय राशियां (Bhagvan Vishnu)

वृषभ

भगवान विष्णु की प्रिय राशियों की बात करें तो वृषभ का नंबर इसमें सबसे पहले है। इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है जो धन की देवी माता लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है। माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की अर्धांगिनी हैं, जिसकी वजह से उन पर दोनों की ही कृपा बनी रहती है। इस राशि के लोग बहुत ईमानदार और मेहनती होते हैं। इसी खासियत की वजह से इन्हें जीवन में खूबसूरत समृद्धि की प्राप्ति होती है।

तुला राशि

तुला राशि के लोग भी भगवान विष्णु के प्रिय होते हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, जो इनके जीवन में कला, धन, सौंदर्य और प्रेम लेकर आता है। इन्हें हमेशा हर काम में सफलता की प्राप्ति होती है। यह अपने जीवन में हर वह चीज हासिल करते हैं जिसकी इन्हें कामना होती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग भी भगवान विष्णु के प्रिय कहे गए हैं। इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है जो व्यक्ति के मन और भावनाओं से जोड़कर देखा जाता है। अगर यह लोग श्री हरि विष्णु की आराधना करते हैं तो उनकी भावनात्मक और मानसिक स्थिरता मजबूत बनी रहती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों पर भी हमेशा जगत के पालनहार विष्णु की कृपा बनी रहती है। इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है जो इन्हें लीडर के गुण देता है। उनकी नेतृत्व क्षमता कमाल की होती है और यह हाथ में लिया गया हर काम बेहतरीन तरीके से पूरा करते हैं। इन्हें जीवन में खूब मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु का आशीर्वाद इन पर सदा बना रहता है और यह खूब तरक्की हासिल करते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews