गुरुवार के इन खास उपायों से बदलें अपनी किस्मत, बनिए मालामाल

गुरुवार (Guruwar Upay) का दिन विशेष रूप से भाग्य और समृद्धि से जुड़ा होता है. अगर आप भी अपनी किस्मत में बदलाव चाहते हैं और चाहते हैं कि जीवन में खुशहाली और धन की बौछार हो, तो गुरुवार के इन रहस्यमय उपायों को अपनाकर आप अपनी किस्मत को नया मोड़ दे सकते हैं.
Guruwar Upay

सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवताओं को समर्पित होता है, आज गुरुवार है और गुरुवार (Guruwar Upay) का दिन भगवान विष्णु और गुरुदेव बृहस्पति को समर्पित होता है. इस दिन लोग विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते हैं, साथ ही साथ तरह तरह के उपाय भी आज़माते रहते हैं, इसी के चलते आज हम इस आर्टिकल के ज़रिए कुछ आसान उपाय आपके लिए लेकर आए हैं.

गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठने के बाद स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद देवगुरू बृहस्पति का सच्चे मन से ध्यान करें, और उनके किसी भी एक मंत्र का जाप कम से कम 21 बार करें. ऐसा करने से मन को शांति मिलती है. काम में मन अच्छे से लगता है, सकारात्मक विचार उत्पन्न होते है.

गुरुवार के उपाय (Guruwar Upay)

अगर आपका बिज़नस है, आप एक व्यापारी है, तो गुरुवार के दिन आपको यह उपाय ज़रूर करना चाहिए. भगवान विष्णु को गुरुवार के दिन चंदन का तिलक करें. इसके अलावा चंदन की ख़ुशबू धूप बत्ती भी जलाएं. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होगा, और धीरे धीरे नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म हो जाएगी.

संतान के लिए उपाय

अगर आपको भी अपने संतान के भविष्य की चिंता लगी रहती है, ऐसे में आप गुरुवार के दिन यह उपाय कर सकते हैं. इस दिन नए पिले कपड़ों को संतान के हाथों से स्पर्श कराए और फिर इन कपड़ों को विष्णु जी के मंदिर में अर्पित करें, ऐसा करने से संतान सही दिशा में आगे बढ़ेगा.

गोमती चक्र

अगर आप लंबे समय से किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपको गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करनी चाहिए, इसके अलावा पूजा के दौरान पाँच गोमती चक्र भगवान विष्णु के सामने रखना चाहिए और उसकी भी पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से परेशानी का समाधान मिल जाएगा.

कद्दू के उपाय

अगर आपको बार बार त्वचा संबंधित समस्याएं होती रहती है, आप अपनी सुंदरता को बढ़ाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको कद्दू को काटकर खोखला करना होगा. फिर उसके अंदर फल, अन्न और थोड़े पैसे रखकर उसकी पूजा करनी होगी. इसके बाद इन सभी सामग्रियों को किसी भी ब्राह्मण को दान दें.

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews