Hindi News

चाणक्य नीति के गोल्डन रूल, ना मानने पर राजा को फकीर बना सकती हैं ये 4 गलतियां

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
अपने अनुभव के आधार पर आचार्य चाणक्य ने कूटनीति, अर्थशास्त्र, नीति शास्त्र सहित चाणक्य नीति की रचना की। जिसमें पति-पत्नी, घर, परिवार, समाज, दोस्त, पैसा, पर्यावरण, आदि से जुड़ी सभी बातों को बताया गया।
चाणक्य नीति के गोल्डन रूल, ना मानने पर राजा को फकीर बना सकती हैं ये 4 गलतियां

आचार्य चाणक्य की नीतियां अच्छे से अच्छे धुरंधर भी अपनाते हैं, ताकि वह जीवन में सफलता की उन सीढ़ियों को चूम सके। इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रहे होते हैं। देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में आचार्य चाणक्य महान विद्वान माने गए हैं। उनकी लिखी गई पुस्तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्म पर आसानी से उपलब्ध है, जिसने श्लोक के माध्यम से जीवन के सभी पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है। जिसे गहनता से पढ़कर समझने वाला व्यक्ति अवश्य ही सुखी और समृद्धि इंसान बनता है। साथ ही सुकून से जीवनयापन करता है, रास्ते में आने वाले बढ़ाओ को वह आसानी से हैंडल कर लेता है।

आचार्य चाणक्य का इतिहास कई सौ साल पुराना रहा है। उन्होंने नंद वंश को हराकर मौर्य साम्राज्य की स्थापना करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस वक्त उनकी नीतियां जितनी महत्वपूर्ण थी, आज भी वह इतनी ही जरूरी व उपयोगी है।

चाणक्य नीति (Chanakya Niti)

चाणक्य को विष्णु गुप्त या फिर कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है, जिन्होंने बचपन से ही सीखने की कला को तवज्जो दिया और हर क्षेत्र में निपुणता प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य को प्रशिक्षित किया। साथ ही एक सुखी और समृद्धि राज्य की स्थापना करने में उनकी सहायता की। इसके अलावा, अपने अनुभव के आधार पर आचार्य चाणक्य ने कूटनीति, अर्थशास्त्र, नीति शास्त्र सहित चाणक्य नीति की रचना की। जिसमें पति-पत्नी, घर, परिवार, समाज, दोस्त, पैसा, पर्यावरण, आदि से जुड़ी सभी बातों को बताया गया। आज के आर्टिकल में हम आपको उन गलतियों से रूबरू कर आएंगे, जिसे करने पर व्यक्ति कंगाल होकर सड़क पर आ जाते हैं।

ना करें ये गलती

  • धार्मिक मान्यता ऐसी है कि देवी देवताओं का घर में वास होता है। जिस घर में उनकी पूजा अर्चना नहीं की जाती, उनका नाम नहीं जपा जाता, उस घर में नकारात्मकता फैल जाती है। ऐसे घर से धन की देवी माता रूष्ट होकर चली जाती हैं। जिससे उस व्यक्ति के जीवन में आर्थिक तंगी आने लगती है, इसलिए कभी भी नेगेटिव चीजों को अपने घर में प्रवेश करने ना दें।
  • इसके अलावा, जो लोग गलत तरीके से पैसे कमा कर जीवन में तरक्की पाना चाहते हैं, वह लोग बहुत ही जल्दी कंगाल भी हो जाते हैं, क्योंकि मेहनत करने से ही सफलता हासिल होती है। जीवन में शॉर्टकट अपनाने से यह आपके लिए ही हानिकारक साबित हो सकती है।
  • चाणक्य नीति के अनुसार, जिस घर में हर दिन कलह होती है, वहां से माता लक्ष्मी रोस्ट होकर चली जाती हैं, क्योंकि घर में शांति का माहौल होना बहुत जरूरी है। इसलिए अपने दिमाग को शांत रखने के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों को भी शांत और खुशनुमा रखें।
  • जिन लोगों को खर्च करने का सही स्थान नहीं पता होता, पैसे होने के बावजूद वह इसकी कदर नहीं कर पाते। बेवजह सोचे समझे इसे कहीं भी खर्च कर देते हैं, ऐसे लोग आर्थिक रूप से तंगी का भी शिकार हो जाते हैं। इससे निपटने के लिए पैसों का सही इस्तेमाल और खर्च करने का तरीका आना चाहिए, ताकि पैसों की बचत हो और आर्थिक तंगी ना आए।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews