Hindi News

चाणक्य नीति: आंख बंद करके किया भरोसा, तो मिलेगा धोखा

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
चाणक्य को प्राचीन भारत का प्रसिद्ध विद्वान माना जाता है, जो राजनीति, युद्ध नीति सहित अन्य सभी क्षेत्रों में कुशल थे। उनकी विचारधाराएं आज भी लोगों के बेहद काम आती है।
चाणक्य नीति: आंख बंद करके किया भरोसा, तो मिलेगा धोखा

आजकल की दुनिया मतलबी और स्वार्थी है। यहां लोग अपने काम से काम मतलब रखते हैं, जो दूसरों के प्रति थोड़े भावनात्मक होते हैं, उनका शोषण किया जाता है। उन्हें हर वक्त दुख पहुंचाया जाता है। अक्सर मीठी बातें बोलकर उन्हें अपने जाल में फंसा कर काम निकला जाता है। उनके खिलाफ शाजिशें रची जाती है, ताकि उसको नुकसान पहुंचाया जा सके। इसलिए चाणक्य नीति कहती है कि किसी पर भी विश्वास करने से पहले सौ बार सोच लें। कहीं ऐसा ना हो आप जिस पर आंख बंद करके भरोसा कर रहे हैं, वही आपकी नैना डुबो दे और आपको इस बात की भनक भी ना लगे।

चाणक्य को प्राचीन भारत का प्रसिद्ध विद्वान माना जाता है, जो राजनीति, युद्ध नीति सहित अन्य सभी क्षेत्रों में कुशल थे। उनकी विचारधाराएं आज भी लोगों के बेहद काम आती है।

चाणक्य नीति (Chanakya Niti)

आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभव से चाणक्य नीति, कूटनीति, अर्थशास्त्र सहित अन्य बहुत सारी ग्रथों की रचना की। जिसमें उन्होंने जीवन जीने की कला सिखाई है। साथ ही यह भी बताया है कि किसी पर भी बंद करके भरोसा ना करें। अन्यथा, आगे चलकर आपको ही नुकसान हो सकता है।

नहीं होते भरोसे के लायक

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि बहुत अधिक मीठी बातें करने वाला व्यक्ति भरोसे के लायक नहीं होता। अक्सर लोग अपने स्वार्थ के कारण मीठी बातें करते हैं। आपने नेताओं को मीठी बातें करते हुए देखा होगा, जो जनता को लुभाने का काम करते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद वह अपने किए गए वादों को भूल जाते हैं।

ऐसे में मिल सकता है धोखा

चाणक्य नीति में यह बात कही गई है कि केवल शब्दों पर भरोसा करने से व्यक्ति धोखा खा सकता है। इसलिए किसी भी व्यक्ति की बात को सच मानने से पहले उसके पीछे की मनसा को समझने का प्रयत्न करें।

ऐसे करें बचाव

इन सबसे में बचने के लिए चाणक्य नीति में बताई गई बातों को अपनाएं। किसी भी व्यक्ति को सुनने के साथ-साथ उसके कार्यों पर ध्यान दें। जिससे आपको धोखा नहीं मिलेगा और आप आसानी से किसी भी निर्णय को सोच समझ कर ले सकते हैं। यदि आपको लगता है कि इस व्यक्ति की बात में सच्चाई हो सकती है, तो किसी समझदार व्यक्ति की सलाह लें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews