ब्रह्माजी और माता सरस्वती से जुड़ा है 4 मुखी रुद्राक्ष, जानें इसे धारण करने का तरीका और फायदे

हिंदू धर्म में ग्रह नक्षत्रों को जितना महत्वपूर्ण माना गया है। उतना ही महत्व रत्नों को भी दिया गया है। रुद्राक्ष भगवान शिव से संबंधित एक रत्न है, जो काफी शुभ माना गया है।
Char Mukhi Rudraksha

रुद्राक्ष एक ऐसी वस्तु है, जिसे हिंदू धर्म में काफी महत्व दिया गया है। यह एक तरह का स्टोन या कहें की रत्न है, जो भगवान शिव से संबंध रखता है। इसे अपने पास रखना मतलब भगवान शिव का आशीर्वाद पास होने के समान माना जाता है। यही कारण है कि रुद्राक्ष की पूजन करने रुद्राक्ष की माला का जाप करने और इसे धारण करने का विशेष महत्व बताया गया है।

ऐसा कहा जाता है कि इसकी उत्पत्ति भगवान भोलेनाथ के आंसुओं से हुई थी। रुद्राक्ष एक नहीं बल्कि कई प्रकार के होते हैं जिन्हें अलग-अलग मुख से जाना जाता है। एक मुखी, दो मुखी, आठ मुखी इस तरह के अलग-अलग रुद्राक्ष होते हैं, जिनके अलग-अलग महत्व है। आज हम आपको चार मुखी रुद्राक्ष के बारे में जानकारी देते हैं।

ब्रह्मा को समर्पित 4 मुखी रुद्राक्ष (Char Mukhi Rudraksha)

चार मुखी रुद्राक्ष काफी शुभ माना गया है। इसे ब्रह्मा जी को समर्पित किया गया है। यह केवल ब्रह्मा जी ही नहीं बल्कि देवी सरस्वती से भी संबंधित है। यही वजह है कि छात्रों के लिए यह बहुत उपयोगी माना गया है।

कौन पहन सकता है

चार मुखी रुद्राक्ष माता सरस्वती से संबंध रखता है इसलिए अगर छात्र इसे धारण करते हैं तो उन्हें शुभ परिणाम की प्राप्ति होती है। इसे पहनने से पढ़ाई में मन लगता है और एकाग्रता के साथ व्यक्ति लक्ष्य के प्रति ध्यान लगा पाता है। हालांकि, इसे धारण करने से पहले ज्योतिष की सलाह लेना जरूरी है।

मधुर होगी वाणी

रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति की वाणी प्रभावित होती है। चार मुखी रुद्राक्ष वाणी को मधुर और प्रभावी बनाता है। इससे सौम्यता आती है जो लोगों का दिल जीत लेती है।

कब और कैसे पहनें

  • चार मुखी रुद्राक्ष धारण करने के लिए सोमवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है।
  • स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहने रुद्राक्ष को भगवान के समर्पित रखें और इसका कच्चे दूध या गंगाजल से अभिषेक करें।
  • अभिषेक करने के बाद भोलेनाथ का ध्यान करें और उत्तर दिशा की ओर मुख कर इसे धारण कर लें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews