छठ पूजा के समय शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, दूर होंगे कष्ट, सौभाग्य में होगी वृद्धि

हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन सूर्य देवता और छठी मैया की पूजन तो की ही जाती है। इसके अलावा शिवलिंग की पूजन का भी विशेष महत्व माना गया है।
Chhath puja 2025

दीपावली के बाद आने वाली छठ पूजा (Chhath puja 2025) का विशेष महत्व माना गया है। यह त्यौहार नहीं बल्कि महापर्व है जिसे वृहद स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन छठी माता और भगवान सूर्य को पूजन पाठ कर अर्घ्य दिया जाता है। लोक आस्था और पवित्रता के प्रति के इस त्यौहार का भगवान शिव से भी विशेष संबंध माना गया है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अगर इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है तो विशेष फलों की प्राप्ति होती है। मान्यताओं के मुताबिक छठी मैया भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय की पत्नी है। ऐसे ना उनका भोलेनाथ से गहरा संबंध है। अगर आप अपने कस्टम से मुक्ति हासिल करना चाहते हैं। जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति करना चाहते हैं तो सूर्य को अर्घ्य देने के साथ शिवलिंग पूजन कर कुछ विशेष चीज अर्पित कर सकते हैं।

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें (Chhath puja 2025)

शुद्ध या गंगा जल

छठ पूजा के समय जब आप नदिया घाट पर जा रहे हैं उसके पहले शिवलिंग का शुद्ध जल या फिर गंगाजल से अभिषेक जरूर करें। जल महादेव की सबसे प्रिय वस्तु है। इसे अर्पित करने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं और मन की शांति प्राप्त होती है।

बिल्व पत्र

यह भगवान शिव की सबसे प्रिय चीजों में से एक है। छठ के मौके पर शिवलिंग पर 108 बेलपत्र जरूर अर्पित करें। आपके जीवन में जितने भी परेशानी चल रही है या फिर संकटों का नाश नहीं हो पा रहा है इससे आपको मदद की प्राप्ति होगी। बेलपत्र चढ़ाते समय ॐ नमः शिवाय का जाप जरुर करें।

कच्चा दूध

शिवलिंग पर व्यक्ति को कच्चा दूध जरूर चढ़ाना चाहिए। इसके साथ शक्कर जरूर अर्पित करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि आएगी और मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। घर की दरिद्रता दूर करने के लिए भी जा उपाय को कारगर माना गया है।

शमी और धतूरा

शिवलिंग पर शमी अर्पित करने से व्यक्ति का दुर्भाग्य दूर होता है। अगर संतान प्राप्ति में कोई परेशानी आ रही है पूरी हो जाती है। इसे संतान की दीर्घायु के लिए भी उत्तम माना गया है।

अक्षत

अक्षत यानी चावल का इस्तेमाल हम सभी पूजा के दौरान करते हैं। शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाने से धन लाभ की प्राप्ति होने लगती है। आप जो चावल भोलेनाथ को चढ़ा रहे हैं वह टूटे नहीं होने चाहिए।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews