कहीं आपकी राशि का चिन्ह भी तो चूहा नहीं? जन्म के साल से जानें अपने जीवन से जुड़ी खास बातें

Chinese Horoscope

Chinese Horoscope : चीनी राशिफल चीनी ज्योतिष पर आधारित है। इसमें भी वैदिक ज्योतिष की तरह ही 12 राशियां होती है लेकिन सभी का चिन्ह पशु चिह्नों पर आधारित होता है। ये पशु चिह्न चूहा, बैल, बाघ, खरगोश, ड्रेगन, सांप, घोड़ा, बकरी, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सुअर हैं। चीनी ज्योतिष में एक पशु द्वारा प्रत्येक साल का प्रतिनिधित्व किया जाता है। जिस तरह से ज्योतिष शास्त्र वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में सब कुछ बताया गया है ठीक उसी तरह चीनी ज्योतिष में भी 12 राशियों का जिक्र देखने को मिलता है।

खास बात ये है कि इसमें जन्म के साल के हिसाब से जीवन से जुड़ी बातों के बारे में बताया जाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने बारे में चीनी राशिफल के हिसाब से जानकारी पाना चाहते हैं तो अपने जन्म के साल से लें सकते हैं। आज हम आपको जन्म के साल से आपके बारे में एकदम सटीक चीनी ज्योतिष द्वारा बताई गई जानकारी बताने जा रह हैं तो चलिए जानते हैं कौन सी राशि में कौन सा साल आता है और उन साल में जन्में व्यक्ति का व्यक्तित्व कैसा होता है?

जन्म का वर्ष: 1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984

चूहा राशि

इन सालों में जन्मे जातकों का चीनी ज्योतिष के हिसाब से राशि का चिन्ह चूहा होता है। इस राशि के जातकों का स्वभाव स्वाभिमानी होता है। यह लोग अपने करियर में बेहतरीन प्रगति करते हैं। यह जीवन में अपने शौक और रुचि के साथ सभी कार्यों को करना पसंद करते हैं। इनका पर्म जीवन सुखदमय होता है। ये लोग एकतरफा प्यार में रहते हैं।

खास बात ये है कि ये जिससे प्यार करते हैं वो इन्हें हासिल भी होता है। सिंगल लोगों को भी जल्द किसी ना किसी का साथ मिल जाता है। इन लोगों के द्वारा सोचे गए सभी ख्वाब पूरे होते हैं। ये अपने जीवन को अच्छे से व्यतीत करना पसंद करते हैं और अपने हर शौक को पूरा करते हैं।

आर्थिक जीवन में भी इन्हें खूब तरक्की होती है हालांकि इसके लिए इन्हें कड़ी से कड़ी मेहनत करनी पड़ती है उसके बाद ही ये जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं और धन धान्य से परिपूर्ण होते हैं। हालांकि इन्हें अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए।

लेकिन ये नहीं रख पाते हैं इस वजह से कई बार इन्हें पैसों की तंगी से भी जूझना पड़ता है। सेहत के लिहाज से देखा जाएं तो ये स्वस्थ जीवन व्यतीत करते हैं। परिवार को भी इनका पूरा सपोर्ट मिलता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews