बेबी बॉय और गर्ल को T अक्षर से दें खूबसूरत नाम, दिल जीत लेंगे इनके अर्थ

हर माता पिता अपने बच्चों का नामकरण बेस्ट नाम पर करना चाहते हैं। अगर आपके घर में नन्हा मेहमान आया है तो आप त अक्षर से नाम चुन सकते हैं।
Popular Baby Name

बच्चों का जन्म हर परिवार में ढेर सारी खुशियों की बहार लेकर आता है। जब नन्हे कदम घर में पढ़ते हैं तो हर तरफ खुशहाली छा जाती है। धारा नन्हे मेहमान का सभी दिल खोलकर स्वागत करते हैं और उस पर खूब प्यार बरसाते हैं। इसी के साथ उसके लिए कोई प्यारा सा नाम भी ढूंढना शुरू कर दिया जाता है।

नामकरण संस्कार हिंदू धर्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण रस्म मानी गई है। इसके जरिए नाम के रूप में व्यक्ति को जीवन भर की पहचान दी जाती है। नाम रखने से पहले एक अक्षर निकलवाया जाता है जिस पर बच्चों का नामकरण होता है।

बच्चों के सुंदर नाम (Cute Baby Name)

दरअसल व्यक्ति का नाम जैसा होता है उसका व्यक्तित्व भी वैसा ही बनता है। ऐसे में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम ऐसा हो जो उसकी पर्सनालिटी पर पॉजिटिव असर डालने का काम करें। अगर आपने अपने घर में नन्हे मेहमान का आगमन किया है और उसका नाम त अक्षर पर रखना चाहते हैं तो हम कुछ सुंदर से नाम लेकर आए हैं।

तृषा

जो लोग छोटा और सुंदर नाम ढूंढ रहे हैं उनके लिए यह बिल्कुल परफेक्ट है। इस नाम का अर्थ अभिलाषा और इच्छा होता है जो आप अपनी नन्ही गुड़िया को दे सकते हैं।

तपस्या

यह खूबसूरत सा नाम भी बेटी के लिए अच्छा साबित होने वाला है। इस नाम का अर्थ साधना और ध्यान होता है। यह आपकी बच्ची में आध्यात्मिक गुण व्यक्ति विकसित करेगा।

तरुण

यह नाम आप अपने राजकुमार को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ युवा होता है जो बेटे के लिए बेस्ट रहेगा।

तुषार

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो लाडले बेटे को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ बर्फ होता है। शीतलता भी इसका दूसरा अर्थ है जो बच्चे को शांत व्यक्तित्व का बनाएगा।

तन्मय

यह नाम आप अपने नन्हे मेहमान को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ समर्पित और मन से लीन होता है।

तारिणी

यह सुंदर नाम बेटी के लिए परफेक्ट हो सकता है। इस नाम का अर्थ उद्धार करने वाली होता है।

तन्वी

अगर कोई छोटा सा नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ नाजुक और सुंदर होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
बेबी बॉय और गर्ल को T अक्षर से दें खूबसूरत नाम, दिल जीत लेंगे इनके अर्थ