Hindi News

नन्ही परी को दें क्यूट मराठी नाम, यहां जानें इनके खूबसूरत अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर माता-पिता के लिए बच्चे ईश्वर का दिया अनमोल तोहफा होते हैं। जीवन में आए इस अनुपम उपहार का वह खूब ख्याल रखते हैं। जब नामकरण की बारी आती है तब उसे भी खास बनाने के लिए बेहतरीन नाम ढूंढे जाते हैं। चलिए आज बेटी के लिए कुछ मराठी और यूनिक नाम जान लेते हैं।
नन्ही परी को दें क्यूट मराठी नाम, यहां जानें इनके खूबसूरत अर्थ

बेटियां हर घर की रौनक होती हैं। जिस घर में बेटियां रहती हैं वहां पर हमेशा खुशियों की बहार छाई रहती है। अपने नन्हे नन्हे कदमों से बच्चियां घर के हर सदस्य के मन में खुशियों की छाप छोड़ देती हैं। बेटियों को तो वैसे भी माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और देवी के रूप में उनकी पूजा भी की जाती है।

जब घर में किसी नन्ही परी का आगमन होता है तो सभी इसका खूब ख्याल रखते हैं। उसकी हर जरूरत को पूरा किया जाता है। इसके अलावा माता-पिता के साथ पूरा परिवार बेटी को कोई शुभ नाम देना चाहता है। अगर आपके घर में भी बेटी के नन्हे कदम पड़े हैं तो आप उसके लिए कोई ना कोई नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। चलिए आज हम आपको कुछ बहुत ही यूनिक मराठी नाम और उनके अर्थ बताते हैं। आप बच्ची का इन नामों पर नामकरण कर सकते हैं।

बेटी के मराठी नाम (Baby Name)

अक्षता

ये बहुत बहुत खूबसूरत नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ शुभ होता है जो बच्ची के जीवन को खुशियों से भर देगा।

अहिल्या

यह बहुत ही खूबसूरत और आध्यात्मिक नाम है जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ प्रथम और हमेशा अव्वल रहने वाला होता है।

आलेख्या

ये खूबसूरत है नाम आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ सुंदर चित्र होता है।

भाग्या

अगर कोई छोटा लेकिन खूबसूरत नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ किस्मत होता है जो आपके बच्चे को बेहतर भविष्य देगा।

चिन्मयी

यह बहुत ही यूनिक नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ चैतन्य, सबसे अलग और सर्वोच्च होता है।

गौरी

ये छोटा सा लेकिन बहुत खूबसूरत नाम है जो बेटी के लिए परफेक्ट रहेगा। यह माता पार्वती से जुड़ा नाम है जो आपकी बच्ची का जीवन बदल देगा।

फलक

यह खूबसूरत नाम भी आप अपनी नन्ही बिटिया को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ आकाश, स्वर्ग और ब्रह्मांड होता है।

ईशानी

यह प्यारा सा नाम भी बेटी के लिए परफेक्ट रहेगा। यह देवी दुर्गा के अनेकों नामों में से एक है। इस नाम का अर्थ इच्छा और शासन करने वाला होता है।

किंजल

नन्ही परी के लिए यह नाम बिल्कुल बेस्ट और यूनिक है। इस नाम का अर्थ युवा और उत्साही होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews