Hindi News

सुबह से लेकर रात तक इन नियमों का रखें ध्यान, छोटे-छोटे काम जीवन में लाएंगे बड़े बदलाव

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति के अपने दिनचर्या होती है। इस दौरान अगर वह कुछ नियमों का ध्यान रखिए तो जीवन में सुख समृद्धि और बरकत हासिल कर सकता हैं।
सुबह से लेकर रात तक इन नियमों का रखें ध्यान, छोटे-छोटे काम जीवन में लाएंगे बड़े बदलाव

सुबह उठने से लेकर रात तक हम सभी की अपनी दिनचर्या होती है। इस दिनचर्या के दौरान हम सभी अलग-अलग तरह के काम करते हैं। अपने दैनिक जीवन में हम जो चीज करते हैं उनका हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर देखने को मिलता है। हम अपना डेली रूटीन फॉलो तो कर जाते हैं लेकिन इतने दौरान कुछ चीज ऐसी हो जाती है जिनका हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है।

हमेशा अभी आता है चाहता है कि उसके जीवन में सुख समृद्धि खुशहाली बनी रहे। इसके लिए अपने रोजमर्रा के जीवन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। हमारे द्वारा किए गए कहीं काम यह तय करते हैं कि जीवन में हमें कैसे परिणाम मिलने वाले हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे नियम बताते हैं जिनका रोजाना पालन कर लिया जाए तो जीवन में सिर्फ समृद्धि और खुशहाली प्राप्त की जा सकती है। चलिए इन नियमों के बारे में जान लेते हैं।

सुबह करें ये काम (Daily Ritual)

सुबह उठने के बाद हर व्यक्ति को सबसे पहले अपनी हथेलियां के दर्शन करके कराग्रे वसते लक्ष्मी कर मध्य सरस्वती कर्मुले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते कर दर्शनम् मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र को करने के बाद हाथों को चेहरे पर फेर लेना अच्छा होता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति यह उपाय करता है उसके भाग्य में वृद्धि होती है।

सूर्य को जल

सूर्य को हम देवता के रूप में पूछते हैं इसलिए उन्हें रोजाना सुबह जल अर्पित करना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। इससे सुख समृद्धि धन और बरकत के योग बनने लगते हैं।

ईश्वर में विश्वास और सकारात्मक सोच

जीवन में उतार-चढ़ाव हमेशा आते हैं लेकिन इनकी वजह से ईश्वर पर विश्वास और सकारात्मक सोच खत्म नहीं होनी चाहिए। जीवन में जब भी कुछ अच्छा हो रहा है इसके लिए ईश्वर का आभार जरुर प्रकट करें। धार्मिक ग्रंथ पढ़े और जरूरतमंद लोगों की मदद करें। सकारात्मक सोच से जीवन में बड़े बदलाव आते हैं। आज जितना अच्छा सोचेंगे आपके जीवन में उतना अच्छा होगा। इससे जीवन में समृद्धि का वास बना रहता है।

दीपक का महत्व

हिंदू धर्म में दीपक को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। हर पूजन में सबसे पहले दीपक ही प्रज्वलित किया जाता है। रोजाना स्नान ध्यान करने के बाद अपने आराध्य के समक्ष दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से देवी देवताओं की कृपा बनी रहती है। घर में तुलसी के पौधे के पास रोजाना शाम के समय दीपक जरूर रखें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक बनी रहती है।

सोने से पहले का नियम

रात में सोने से पहले अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए मंत्रों का जाप करें। आप चाहे तो हनुमान चालीसा या फिर गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं। यह बहुत चमत्कारी चीज हैं और तनाव दूर कर सेहत पर सकारात्मक असर डालती है। सोते समय मन में नकारात्मक विचार न लाएं। सकारात्मक सोच कर सोने से मन शांत रहता है।