Hindi News

देव उठनी एकादशी के दिन घर में ले आएं कामधेनु गाय की प्रतिमा, होंगे फायदे ही फायदे

Written by:Bhawna Choubey
Published:
Dev Uthani Ekadashi 2024: देव उठनी एकादशी के दिन विशेष रूप से देवी-देवता जागृत होते हैं, और इस दिन घर में शुभ कार्यों की शुरुआत करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस अवसर पर अगर आप अपने घर में कामधेनु गाय की प्रतिमा लाते हैं, तो इसके अनेक लाभ मिल सकते हैं।
देव उठनी एकादशी के दिन घर में ले आएं कामधेनु गाय की प्रतिमा, होंगे फायदे ही फायदे

Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है जो इस साल 12 नवंबर मंगलवार को पड़ रहा है। इस दिन को चातुर्मास के समापन और भगवान विष्णु समेत सभी देवी देवताओं के जागने का दिन माना जाता है।

देवउठनी एकादशी के साथ मांगलिक कार्यों का आरंभ होता है, जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, घर और जमीन की खरीदारी आदि। इस दिन विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है, ताकि जीवन में सुख शांति और समृद्धि का वास हो। यह दिन शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है।

कामधेनु गाय की प्रतिमा

देवउठनी एकादशी के दिन देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करना अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे किसी भी मांगलिक कार्य में कोई विघ्न नहीं आता है। इस दिन घर में कुछ विशेष चीजें लाना भी अत्यधिक लाभकारी माना जाता है।

जिनमें से एक है कामधेनु गाय की प्रतिमा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कामधेनु गाय की प्रतिमा घर में लाने से न केवल घर में सुख समृद्धि का वास होता है, बल्कि यह आर्थिक और मानसिक शांति भी प्रदान करती है, चलिए इसके बारे में इस आर्टिकल में और विस्तार से समझते हैं।

देवी-देवताओं और अमृत का वास

शास्त्रों के अनुसार सामान्य गाय में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। जबकि कामधेनु गाय में देवी देवताओं के साथ अमृत का भी वास होता है। इसे इच्छा पूर्ति गाय के रूप में भी पूजा जाता है, क्योंकि यह किसी भी मनोकामना को पूरा करने की शक्ति रखती है।

एक प्रसिद्ध कथा के अनुसार श्री कृष्ण ने माता रुक्मणी की इच्छा पूरी करने के लिए उन्हें स्वर्ग में कामधेनु गाय के दर्शन कराए थे, जब माता रुक्मणी ने कामधेनु गाय के सामने संतान सुख की इच्छा व्यक्त की तब कामधेनु गाय ने उन्हें आशीर्वाद दिया, जिससे यह गाय विशेष रूप से सुख, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के प्रतीक के रूप में पूजी जाती है और जानी जाती है।

कामधेनु गाय की प्रतिमा लाने के फायदे

देवउठनी एकादशी के दिन घर में कामधेनु गाय की प्रतिमा लाना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन देवी देवता जागृत होते हैं और शुभ कार्यों की शुरुआत भी होती है। जब व्यक्ति घर में कामधेनु गाय की प्रतिमा स्थापित करता है, तो इससे घर में सुख समृद्धि का वास होता है साथ ही साथ घर के वातावरण में दिव्य ऊर्जाएं भर जाती है।

यह न केवल घर में सकारात्मकता का संचार करती है, बल्कि नकारात्मकता को दूर भी करती है। कामधेनु गाय को लाने से आर्थिक स्थिति में सुधार भी होता है और घर के सभी सदस्य मानसिक शांति और संतुष्टि महसूस करते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews