Hindi News

धनतेरस के दिन जरूर करें झाड़ू के ये अचूक टोटके, मजबूत होगी आर्थिक स्थिति, होंगे मालामाल

Written by:Ayushi Jain
Published:
Last Updated:
धनतेरस के दिन जरूर करें झाड़ू के ये अचूक टोटके, मजबूत होगी आर्थिक स्थिति, होंगे मालामाल

Dhanteras 2023 : हिंदू धर्म में दीपावली के त्यौहार को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और बड़ा माना जाता है। यह त्यौहार घरों में खुशियां लाने के साथ-साथ मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खास होता है। इस त्यौहार के दौरान लोगों द्वारा कई उपाय किए जाते हैं जो उनके जीवन की तमाम समस्याओं को खत्म कर सकें। वहीं धनतेरस का दिन उपाय करने के लिए सबसे खास माना जाता है।

ज्योतिषों द्वारा भी इस दिन किए जाने वाले कई उपाय बताए गए है जिनके अपना कर जातक अपने जीवन की समस्याओं को ख़त्म कर सकता है। आज हम आपको धनतेरस के दिन किए जाने वाले झाड़ू के कुछ अचूक उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अर्थिक तंगी को दूर कर सकते हैं साथ ही जीवन को सफल बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं –

Dhanteras के दिन जरूर करें झाड़ू के ये उपाय

बीमारी हो दूर 

धनतेरस के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद अपने घर की झाड़ू लगानी चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। झाड़ू लगाने के बाद घर में गंगाजल छिड़क कर कपूर जलाकर झाड़ू के ऊपर से लेकर पूरे घर में घूमना चाहिए। ज्योतिषों की माने तो इस उपाय को करने से घर में कोई बीमार हो तो वह जल्द ठीक होने लग जाता है। झाड़ू से किया जाने वाला ये उपाय धनतेरस के दिन ही करना शुभ माना जाता है। इस उपाय से घर के सदस्य ठीक हो जाते हैं और फिर वह बीमार भी नहीं होते।

धन की हो वृद्धि 

ज्योतिषों का मानना है कि अगर धनतेरस के दिन सोना चांदी या तांबे के छोटे से झाड़ू खरीद कर घर में लाई जाए तो उस मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। दरअसल उसे झाड़ू को मां लक्ष्मी के चरणों में धनतेरस के दिन पूजा के दौरान अर्पित करना चाहिए। वहीं उसके बाद झाड़ू को लाल कपड़े में लपेटकर रख लेना है फिर उसे अपनी तिजोरी में रख लेना है। ऐसा करने से घर की तिजोरी हमेशा भारी रहेगी। वहीं धान में वृद्धि भी होगी और आर्थिक तंगी भी दूर होगी। यह उपाय धनतेरस के दिन किया जाए तो बेहद शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा प्राप्त होता है।

घर में आए सुख समृद्धि 

धनतेरस के दिन अगर दो नहीं झाड़ू घर लाकर उसमें से एक किसी जरूरतमंद को दान कर दी जाए और दूसरे घर में ही रखी जाए तो यह उपाय भी सबसे ज्यादा कारगर और फायदेमंद माना जाता है। इस उपाय को करने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। वहीं नकारात्मकता भी दूर होती है और घर में सकारात्मक का संचार होने लगता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews