Diwali 2024: दिवाली वाले दिन करें तिजोरी से जुड़े ये कुछ खास उपाय,माँ लक्ष्मी की कृपा बरसेगी!

यदि आप इन उपायों को करते हैं तो ऐसा कहा जाता है कि इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं जानकारों को इन उपायों पर भरोसा भी है।
mata lakshmi

Diwali 2024: रोशनी का पर्व दिवाली बस शुरू होने वाला है, कल मंगलवार 29 अक्टूबर धनतेरस से इस पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत हो जाएगी, हिंदू धर्मं ये एक ऐसा त्यौहार है जिसे सभी धर्म के लोग मनाते हैं क्योंकि मान्यता है कि इस दिन माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है, माँ लक्ष्मी के स्वगत के लिए लोग अपने घरों की सफाई करते हैं, सजावट करते हैं, इतना ही नहीं बहुत से कुछ खास उपाय भी करते हैं।

यहाँ हम भी आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं ये उपाय तिजोरी यानि घर की अलमारी के लॉकर से जुड़े हुए हैं यदि आप इन उपायों को करते हैं तो ऐसा कहा जाता है कि इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती हैं
जानकारों को इन उपायों पर भरोसा भी है।

जानकारों को कुछ उपायों पर भरोसा 

सनातन धर्म के जानकार, ज्योतिषी और धार्मिक विषयों के जानकार मानते हैं कि यदि विश्वास के साथ सच्चे मन से कोई भी उपाय किया जाये तो उसका फल अवश्य मिलता है, यहाँ आपको कुछ ऐसे वस्तुओं की जानकारी दे रहे हैं जो जिन्हें आप यदि अपने लॉकर यानि तिजोरी में रखेंगे तो धन संपदा में कमी नहीं आएगी।

इन 5 उपाय को करने से बढ़ती है धन संपदा

  • यदि आप दिवाली के दिन माता लक्ष्मी, श्रीगणेश और कुबेर की पूजा करने के बाद पूजा में उपयोग किये गए चांदी के सिक्के को तिजोरी में रखते हैं तो माँ लक्ष्मी की कृपा पूरे साल बनी रहती है।
  • दिवाली के माता लक्ष्मी की पूजा केबाद एक सिक्का, एक साबुत सुपारी और कुछ गुलाब की पंखुड़ी लाल कपड़े की पोटली या थैली में तिजोरी में रख दें, माँ का आशीर्वाद अवश्य बना रहेगा।
  • दिवाली वाले दिन पीपल केपत्ते पर चन्दन से ॐ लिखकर माता लक्ष्मी को समर्पित करे फिर तिजोरी में रख दें, आर्थिक लाभ अवश्य होगा, धान संपदा बढ़ेगी।
  • दिवाली वाले दिन लक्ष्मी पूजन के बाद तिजोरी में नोटों की गड्डियां रखना भी शुभ होता है कहा जाता है ईसे आर्थिक तंगी दूर होती है।
  • कौड़ी को माँ लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है इसलिए दिवाली पर कौड़ी की पूजा होती है और दिवाली यदि पीली कौड़ी की पूजा आप करें और फिर उसे एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें साल भर तिजोरी हमेशा भरी रहेगी।

Disclaimer: इस लेख में गई जानकारी एक सामान्य और मान्यताओं पर आधारित जानकारी है, एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews