दिवाली के दिन तिजोरी में रख दें ये 3 चीजें, बरसने लगेगा धन, प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी

हर व्यक्ति सुख सुविधाओं से भरपूर जिंदगी जीना चाहता है। वो ये सोचता है कि उसे कभी भी धन संपत्ति की कमी का सामना न करना पड़े। आज हम आपको ऐसे तीन उपाय बताते हैं जिन्हें करने से माता लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहेंगी।
Diwali remedies

दिवाली (Diwali remedies) के दिन को सुख समृद्धि और धन संपन्नता से जोड़ कर देखा जाता है। यह ऐसा दिन होता है जब हर कोई अपने जीवन में संपन्नता लाने के लिए माता लक्ष्मी भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजन करता है। दिवाली के दिन से काफी पहले से घरों की साज सज्जा, लाइटिंग और रंगोली बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

हर व्यक्ति यह चाहता है की दिवाली उसके घर में ढेर सारी सुख समृद्धि धन लेकर आए। अपनी इच्छा की पूर्ति के लिए यह जरूरी है कि आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकें। आज हम आपको तिजोरी से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जिन्हें अगर आपने कर लिया तो आपके जीवन में हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

दिवाली पर तिजोरी के उपाय (Diwali Remedies)

रखें धनिया के दाने

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहे तो तिजोरी में धनिया के दाने जरूर रखें। ऐसा करने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है और पैसों की समस्याएं खत्म हो जाती है। धनिया को तिजोरी में रखने से आपको कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होगी और माता लक्ष्मी हमेशा आप पर प्रसन्न रहेंगी। इसके लिए आपको एक लाल कपड़ा लेना होगा और उसमें धनिया के दाने रखने होंगे। अब इसमें एक पोटली बनाएं और हल्दी कुमकुम का टीका लगाकर तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

सुपारी लाएगी समृद्धि

तिजोरी में सुपारी रखना अभी बहुत शुभ माना गया है। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको तीन या पांच सबूत सुपारी कलावे से बांधकर तिजोरी में रखनी चाहिए। इन्हें रखते समय रोली का टीका लगाना बिल्कुल ना भूलें। यह सुपारी आपको शुक्रवार के दिन अपनी तिजोरी में रखनी है। ऐसा करने से कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी और सारे काम बहुत आसानी से पूरे हो जाएंगे।

हल्दी वाले चावल

अगर आप चाहते हैं कि घर में सदा संपन्नता बनी रहे। इसके लिए तिजोरी में पीले वाले चावल यानी की हल्दी वाले चावल जरूर रखें। इसके लिए आपको केवल कच्चे चावल में हल्दी डालनी होगी। आपको इस पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखना होगा। वैसे तो आप इस दिवाली पर भी कर सकते हैं और अगर इस दिन ना कर सके तो शुक्रवार को भी उपाय किया जा सकता है। ऐसा करने से आपके घर में हमेशा शुभता और संपन्नता बनी रहेगी। अगर पैसा नहीं टिक पा रहा है तो इस उपाय से हमेशा संपन्नता बनी रहेगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews