
Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन के त्यौहार का हिंदू धर्म में काफी महत्व माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और यह रक्षा सूत्र उन्हें बुरी नजर से बचाता है और जीवन में पॉजिटिविटी लाने का काम करता है। भाई इस दिन अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं।
इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 30 और 31 अगस्त को मनाया जाने वाला है। आज हम आपको बताते हैं कि इस खास मौके पर आपको अपने भाई को कैसी राखी बांधना चाहिए। भाई की कलाई पर राखी बांधते समय कुछ चीजों पर ध्यान देना जरूरी है।
टूटी हुई राखी
भाई को कभी खंडित और टूटी हुई राखी नहीं बांधनी चाहिए। राखी खरीदते समय उसे अच्छे से देख लें कि वह कहीं से भी खंडित ना हो क्योंकि यह शुभ नहीं होता है।
देवताओं की राखी
लोग अक्सर अपने भाई के हाथों पर भगवान का आशीर्वाद बनाए रखने की इच्छा मन में रखते हुए धार्मिक तस्वीरों और चिन्हों वाली राखियां बांधती हैं। लेकिन मान्यताओं के मुताबिक ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि देवी देवताओं की राखी कलाइयों पर अपवित्र होती है, जिससे भगवान का अपमान होता है।
प्लास्टिक को राखी
भाई की कलाई पर कभी भी प्लास्टिक की राखी नहीं बांधनी चाहिए। यह अशुद्ध चीजों से बनी होती है, इसलिए इसे बांधना अशुभ माना जाता है।
अशुभ चिन्ह
राखी खरीदते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उस पर किसी भी तरह का अशुभ चिन्ह ना बना हो। आधा चक्र, क्रॉस इस तरह के चिन्ह वाली राखी ना खरीदें। बच्चों को कार्टून वाली राखियां पसंद होती है, लेकिन इससे बुरा असर पड़ता है।
बांधे ये राखियां
रक्षाबंधन के दिन अपने भाई की कलाई पर फूल, रेशमी धागे, मोती से बनी राखी या ब्रेसलेट बांधना चाहिए। इस तरह के रक्षा सूत्र बांधना शुभ माना जाता है।
(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

